विज्ञापन

'AI से मुझे डर लगता है', NDTV वर्ल्ड समिट में कृति सेनन ने पर्सनैलिटी राइट्स और कानूनों की जरूरत पर की बात

एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 में कृति सेनन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर अपनी चिंता जाहिर की. उन्होंने कहा कि एआई एक पॉवरफुल टूल है, लेकिन इसके गलत इस्तेमाल और पर्सनल राइट्स पर बढ़ते खतरे को देखते हुए सख्त कानूनों और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत है.

'AI से मुझे डर लगता है', NDTV वर्ल्ड समिट में  कृति सेनन ने पर्सनैलिटी राइट्स और कानूनों की जरूरत पर की बात
AI से डरती हैं कृति सेनन
NDTV
नई दिल्ली:

एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 में एक्ट्रेस कृति सेनन ने 'द मेकिंग ऑफ अ मॉडर्न स्टार' सब्जेक्ट पर बातचीत करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं. उन्होंने खास तौर पर पर्सनल राइट्स और इंटरनेट पर फोटोज के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जाहिर की. कृति ने कहा, "AI मुझे डराता है. मुझे लगता है कि यह बहुत से लोगों को डराता है. लेकिन मैं इसे एक टूल मानती हूं, मंजिल नहीं. बात ये है कि यह एक बहुत ही शार्प टूल है और जितना तेज धार वाला औजार होगा, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है." उन्होंने कहा कि AI का सही तरीके से इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसका गलत तरीके से इस्तेमाल से लोगों की प्राइवेसी पर असर पड़ सकता है.

एक्ट्रेस ने कहा कि वो टेक्नोलॉजी के फेवर मे हैं, लेकिन उनका मानना है कि टेक्नीक के साथ-साथ इनके इस्तेमाल के लिए कानूनों और नियमों को भी बनाना चाहिए.

कृति सेनन ने कहा, "मैं टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के पूरी तरह समर्थन में हूं. लेकिन आखिरकार, टेक्नोलॉजी के साथ लॉ को भी और बेहतर बनाना होना. मुझे नहीं पता कि एआई असल में क्या-क्या कर सकता है, उसके लिए हम कितने तैयार हैं. जब बात पर्सनल राइट्स की आती है, तो मुझे ये काफी डरावना लगता है. ऑनलाइन जो कुछ देखने को मिलता है, वो वाकई बहुत डराने वाला है." उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एआई के बढ़ते इस्तेमाल के साथ लोगों की प्राइवेसी, पर्सनल राइट्स और डिजिटल सेफ्टी को लेकर गंभीर चर्चा और मजबूत कानूनी ढांचे की जरूरत है.

यह भी पढ़ें | AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग

कृति सेनन ने ये भी कहा कि अब असली फोटो और एआई से बनाई गई फोटो के बीच फर्क करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है. उन्होंने कहा, "एक असली फोटो और एआई से बनाई गई फोटो के बीच बहुत थिन लाइन रह गई है. मुझे लगता है कि हम अभी वास्तव में उस चीज के लिए तैयार नहीं हैं, जो एआई भविष्य में बन सकता है. इसके लिए कुछ जरूरी कानून होने चाहिए."

कृति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एआई की मदद से किसी फोटो के गलत इस्तेमाल की कंपलेन दर्ज कराने के लिमिटेड ऑप्शन्स पर भी चिंता जताई है.  इंस्टाग्राम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, "सच कहूं तो इंस्टाग्राम पर भी अगर मुझे किसी चीज की रिपोर्ट करनी हो, तो ऐसा कोई ऑप्शन नहीं है जिसमें लिखा हो कि 'ये मेरी एआई-जनरेटेड फोटो है, इसलिए इसे रिपोर्ट करके हटाया जाना चाहिए.' मुझे लगता है कि टेक्नोलॉजी जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, उतनी तेजी से खुद को इंप्रूव नहीं कर पा रहे हैं."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kriti Sanon, Kriti Sanon Films, Kriti Sanon NDTV World Summit, NDTV World Summit 2026, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com