Khubani ke fayde : साल के केवल तीन महीनों में मिलने वाला फल खुबानी पोषक तत्वों से समृद्ध है. इस फल का उत्पादन पहाड़ी इलाकों में होता है. जो कि गर्मी के तीन महीनों में बाजार में आता है. इसके औषधीय गुणों के बारे में जान जाएंगे, तो आज से ही इस फल को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेंगे. इसका स्वाद खट्टा और मीठा दोनों होता है. सबसे पहले इसमें पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स के बारे में जान लेते हैं, इसके बाद हम एक-एक करके फायदे बताएंगे.
खुबानी के पोषक तत्व
- 100 ग्राम खुबानी (Apricot) में पानी (86.4 ग्राम), ऊर्जा (48 किलो कैलोरी), प्रोटीन (1.4 ग्राम), कार्बोहाईड्रेट (11.1 ग्राम), शुगर (9.24 ग्राम), कैल्शियम (13 मिलीग्राम) फाइबर (2 ग्राम), मैग्नीशियम (10 मिलीग्राम), पोटैशियम (259 मिलीग्राम), जिंक (0.2 मिलीग्राम), फॉस्फोरस (23 मिलीग्राम), कॉपर (0.078 मिलीग्राम), मैंगनीज (0.077 मिलीग्राम), विटामिन सी (10 मिलीग्राम), राइबोफ्लेविन (0.04 मिलीग्राम), थायमिन (0.03 मिलीग्राम), विटामिन बी-6 (0.054 मिलीग्राम), विटामिन बी-5 पेंटोथेनिक एसिड (0.24 मिलीग्राम), विटामिन बी-3 (नियासिन) (0.6 मिलीग्राम), विटामिन ई (0.89 मिलीग्राम), विटामिन ए (96 माइक्रोग्राम), विटामिन के (3.3 माइक्रोग्राम), सोडियम (1 मिलीग्राम).
Yoga expert ने बताया माइग्रेन के दर्द से चुटकियों में छुटकारा पाने का बेहद ही आसान तरीका
खुबानी के लाभ
- खुबानी स्वाद में खट्टा और मीठा होता है यह गोल आकार का पीला फल होता है. इसकी बिक्रि सबसे ज्यादा बीकानेर में होती है. इसका खाने से पाचन शक्ति दुरुस्त रहती है और पेट ठंडा रहता है. इससे आंख की रोशनी मजबूत होती है. यह आपकी स्किन को चमकदार बनाने में मदद करती है. इसके अलावा यह आपके वजन को कंट्रोल करने का भी खूब करती है. इसके सेवन से दिल के दौरे का भी खतरा कम होता है. तो इस लिहाज से खुबानी खाना लाभकारी है.
- यही नहीं यह फल कान में होने वाले दर्द को भी कम करता है. एनीमिया रोगियों के लिए यह फल बहुत लाभकारी साबित होता है. इससे आयरन की कमी शरीर में दूर होती है. इसके अलावा इस फल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन कम करने में सहायक होते हैं. यह पेट की सूजन को भी कंट्रोल करता है. खुबानी लीवर डैमेज को सुधारने में भी मदद करता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सलमान खान ने एक युवा प्रशंसक को हवाई अड्डे के बाहर गले लगाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं