विज्ञापन

दलेर मेहंदी के साथ बदसलूकी पर भड़का भाई मीका सिंह का गुस्सा, बोले- उन्होंने तबीयत खराब होते हुए भी आपका इवेंट संभाला, वे अपमान के हकदार नहीं

बीजेपी नेता सुबोध उनियाल ने हाल में एक इवेंट के दौरान दलेर मेहंदी पर शराब पीकर परफॉर्म करने का आरोप लगाया और उनके साथ गलत तरीके से बात की. इस घटना के बाद तमाम सेलेब्स दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए और ये बात सामने आई कि दलेर शराब नहीं पीते.

दलेर मेहंदी के साथ बदसलूकी पर भड़का भाई मीका सिंह का गुस्सा, बोले- उन्होंने तबीयत खराब होते हुए भी आपका इवेंट संभाला, वे अपमान के हकदार नहीं
मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से कहा- आपको दलेर मेहंदी से माफी मांगनी चाहिए
Social Media
नई दिल्ली:

उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान दलेर मेहंदी के साथ बीजेपी नेता सुबोध उनियाल का बर्ताव सोशल मीडिया समेत तमाम सेलेब्स को बहुत ही आपत्ति जनक लग रहा है. अब तक अनुपम खेर, राजपाल यादव, सुदेश बेरी समेत तमाम सेलेब्स दलेर मेहंदी का सपोर्ट करते हुए इस घटना पर आपत्ति जता चुके हैं. इस बीच दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह ने इस मामले को अपने हाथ में  ले लिया है और वह अपने तरीके से इससे निपटने में लगे है. मीका कल से ना जाने कितने ट्वीट कर चुके हैं जिनमें उन्होंने बड़े भाई का साथ देने वाले सेलेब्स को थैंक्यू कहा, सुबोध उनियाल का पुराना वीडियो शेयर कर उनसे सवाल किए. अब उन्होंने 22 अक्टूबर को एक और ट्वीट कर सुबोध उनियाल से कहा कि उन्हें दलेर मेहंदी का आभारी होना चाहिए कि उन्होंने इस कार्यक्रम को संभाला और अपनी जिम्मेदारी निभाई.

मीका सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा, रिस्पेक्टेड @SubodhUniyal1 जी, मंत्री जी, सच तो यह है कि आपको दलेर मेहंदी जी का आभारी होना चाहिए कि उन्होंने आपके कार्यक्रम को बचाया और अपनी जिम्मेदारी निभाई. मेरी जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम के लिए शुरुआत में सुनंदा शर्मा को बुक किया गया था, लेकिन उन्हें बुखार आ गया. इसके बाद इवेंट से ठीक एक दिन पहले दलेर मेहंदी जी को बुलाया गया और अपनी तबीयत ठीक न होने के बावजूद उन्होंने इवेंट में परफॉर्मेंस दी.

उन्होंने आगे लिखा, ऐसे कलाकार की तारीफ करने के बजाय उन पर इस तरह के आरोप लगाना बेहद दुखद है. अगर आपकी तरफ से कोई गलती हुई है तो आपको अपनी गलती मान लेनी चाहिए और दलेर मेहंदी जी से माफी मांगनी चाहिए. मंत्री जी, जनता की सेवा के लिए कई जरूरी काम हैं. काश आप उन जिम्मेदारियों को भी उतनी ही गंभीरता से निभाते, जितनी गंभीरता से आप किसी कलाकार से सवाल-जवाब करते हैं. दलेर मेहंदी जी जैसे सीनियर कलाकार सम्मान के हकदार हैं, अपमान के नहीं.

यह भी पढ़ें: दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए अनुपम खेर, बोले- वे शराब नहीं पीते, पिछले 2-3 साल से बीमार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Daler Mehndi, Mika Singh, Subodh Uniyal, Trending, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com