विज्ञापन

करवाचौथ पर पार्लर जाने की जरूरत नहीं, घर पर केसर से बनाएं गोल्डन ग्लो फेस पैक, जानें लगाने का सही तरीका

Homemade Golden Glow Face Pack: करवाचौथ पर चेहरे को फ्रेश और चमकदार लुक देने के लिए घर पर केसर, दूध, बेसन, शहद और हल्दी से फेस पैक बना सकती हैं. इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें और जलन होने पर तुरंत धो लें. करवाचौथ वाले दिन आपका चेहरा निखरा हुआ दिखाई देगा.

करवाचौथ पर पार्लर जाने की जरूरत नहीं, घर पर केसर से बनाएं गोल्डन ग्लो फेस पैक, जानें लगाने का सही तरीका
गोल्डन ग्लो फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिए
ndtv

करवाचौथ पर हर महिला चाहती है कि उसका चेहरा चमकदार और खिला-खिला नजर आए. इसके लिए कई महिलाएं पार्लर में फेशियल और क्लीनअप करवाती हैं, लेकिन इसमें अच्छा-खासा खर्च हो सकता है. अगर आप भी करवाचौथ पर चेहरे को फ्रेश लुक देना चाहती हैं तो घर पर केसर, दूध, बेसन और शहद की मदद से फेस पैक तैयार कर सकती हैं. हालांकि, ध्यान रखें कि घरेलू फेस पैक से हर किसी की त्वचा पर एक जैसा असर नहीं होता है. संवेदनशील त्वचा वालों को इसे इस्तेमाल करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए.

गोल्डन ग्लो फेस पैक बनाने के लिए क्या चाहिए

आप सबसे पहले एक छोटी कटोरी में एक चम्मच दूध लें. इसमें केसर के 4-5 धागे डालकर लगभग 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि केसर का रंग दूध में घुल जाए. अब केसर वाले दूध में एक छोटा चम्मच बेसन डालें. इसके बाद इसमें हल्दी डालकर अच्छी तरह मिलाकर कर पेस्ट तैयार कर लें. अब इसमें शहद डालें और अच्छी तरह मिला दें. साथ ही, अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो तो इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिला सकती हैं. सभी सामग्रियों को मिलाकर चिकना पेस्ट तैयार कर लें.

इस तरह तैयार करें केसर वाला फेस पैक

सबसे पहले एक कटोरी में दूध लेकर उसमें केसर के धागे डाल दें. इसे करीब 15-20 मिनट तक छोड़ दें ताकि केसर का रंग दूध में घुुल जाए. अब इसमें बेसन और एक चुटकी हल्दी मिलाएं. इसके बाद शहद डाालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा गुलाब जल मिला सकती हैं. इस तरह आपका घरेलू फेस पैक तैयाार हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- बच्चे का पढ़ाई में मन लगाने के लिए क्या करें? Parenting Expert ने बताया क्या करने से खुद पढ़ने बैठेंगे बच्चे

चेहरे पर कैसे लगाएं यह फेस पैक

फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को हल्के क्लींजर से साफ कर लें. अब उंगलियों की मदद से चेहरे और गर्दन पर इसकी पतली परत लगााएं. इसे आंखों और होंठों के आसपास लगाने से बचें. करीब 5-10 मिनट बाद सामान्य पानी से चेहराा धो लें. इसके बाद त्वचा के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाएं. अगर पैक सूखकर त्वचा में खिंचााव पैदा करे, तो उसे तुरंत धो लें.

फेस पैक लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

दूध और शहद त्वचा को मुलायम महसुस कराने में मदद कर सकते हैं, जबकि बेसन का इस्तेमााल पारंपरिक रूप से त्वचा की सफाई के लिए किया जाता है. हालांकि, इस मिश्रण से गोल्डन ग्लो मिलने का दावा हर स्किन के लिए सही नहीं है. इसे लगाने से पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करें. इस फेस पैक को लगाने से पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें. त्वचा में जलन, खुजली, लालिमा या कोई अन्य समस्या नजर आए तो तुरंत पानी से चेहरा धो लें और फेस पैक न लगाएं.

ये भी पढ़ें- सालों पुराना पीतल का करवा कैसे साफ करें? जानिए करवा चौथ से पहले करवा साफ करने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Golden Glow, Homemade
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com