विज्ञापन

फटी एड़ी कैसे ठीक करें? रातों-रात फटे पैरों को कैसे ठीक करें, जान‍िए होम रेमेडी एक्‍सपर्ट से

एड़ी फटने का रामबाण इलाज क्या है? सर्दी शुरू होते ही एड़‍िया फटने लगती है. किसकी कमी से एड़ी फटती है और एड़ी फटने का रामबाण इलाज क्या है, चल‍िए बताते हैं आपको.

फटी एड़ी कैसे ठीक करें? रातों-रात फटे पैरों को कैसे ठीक करें, जान‍िए होम रेमेडी एक्‍सपर्ट से
फटी एड़ियों का घरेलू इलाज.

सर्दी शुरू हो चुकी है, साथ ही एड़‍िया भी फटने लगी है. सच तो ये है क‍ि हमारी मम्‍मी, भाभी और बुआ की यह आम समस्‍या है. ठंड के साथ स्‍क‍िन फटने लग जाती है. इसमें भी सबसे ज्‍यादा एड़‍ियों पर असर नजर आता है. अगर एक बार आपके पैर यानी एड़‍िया फटने लगती हैं, तो फ‍िर इन्‍हें ठीक करना सबसे ज्‍यादा मुश्‍क‍िल होता है. हो भी क्‍यों ना फटी एड़‍ियों को ठीक करने की कोई खास दवा नहीं है. इन्‍हें होम रेमेडी या वैसलीन से ही कुछ हद तक ठीक क‍िया जा सकता है. अगर एड़‍िया ज्‍यादा फट रही हैं, तो इनसे खून आने लगता है और इनमें बहुत तेज दर्द भी होता है. कई लोग तो फटी हुई एड़‍ियों के कारण जमीन पर पैर तक नहीं रख पाते हैं . अगर आप सोच रहे हैं क‍ि पेड‍िक्‍योर से इनको ठीक क‍िया जा सकता है, तो बता दें क‍ि पेड‍िक्‍योर कोइ पर्मानेंट सॉल्‍युशन नहीं है. कुछ द‍िन तक आपके पैर साफ द‍िखेंगे फ‍िर वैसे हो जाएंगे. होम रेमेडी एक्‍टपर्ट पूनम देवनानी फटी एड़‍ियों को ठीक करने की क्रीम बता रही हैं, ज‍िसे आप 10 म‍िनट में घर पर तैयार कर सकते हैं. यह क्रैक्‍ड हील क्रीम इतनी कारगर है क‍ि रोज लगाने से आपक फटी एड़‍िया एकदम ठीक हो जाएंगी. होम रेमेडी एक्‍टपर्ट पूनम देवनानी से ही जानते हैं क‍ि यह क्रीम कैसे तैयार करें. 

फटी एड़ी की क्रीम बनाने के ल‍िए सामग्री 

एक बड़ा चमचा मोमबत्‍ती 
एक चमचा एलोवेरा जैल 
डेढ़ चमचा सरसों का तेल 
एक चमचा नार‍ियल का तेल 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Freepik


क्रीम बनाने का तरीका 


एक सफेद मोमबत्‍ती को चाकू की मदद से छ‍िल लें. जरूरी नहीं, सफेद ही मोमबत्‍ती लें आप क‍िसी भी रंग की मोमबत्‍ती ले सकते हैं. छीली गई मोमबत्‍ती एक बर्तन में डाल लें. अब उसमें सरसों का तेल, नार‍ियल का तेल, एलोवेरा जैल म‍िलाकर प‍िघला लें. फिर इसे गैस से उतार लें और ठंडा होने दें. फ‍िर इसे एक चौड़े मुंह वाले डब्‍बे में डाल लें, ताक‍ि जमने आप आसानी से इसे लगा सके. 

फटी एड़ियों को हमेशा के लिए कैसे ठीक करें?


होम रेमेडी एक्‍टपर्ट पूनम देवनानी कहती हैं क‍ि इस क्रीम को लगाने का तरीका भी जानना बेहद जरूरी है. दरअसल, लोग रात में सोते समय ही फटी एड़‍ियों पर क्रीम लगाते हैं, लेक‍िन इससे वह पूरी तरह ठीक नहीं होती है. आप जब सुबह नहाए तो नहाने के बाद स्‍क्रबर से एड़‍ियों अच्‍छे से घ‍िसे. जब सारी डेड स्‍कीन न‍िकल जाए तो वहां पर घर बनाई क्रीम लगाएं. इस बात का ध्‍यान रखें क‍ि क्रीम लगाने के बाद हाथ अच्‍छे से धो लें. क्‍योंक‍ि खाना बनाते समय हाथों पर लगा वैक्‍स खाने में ग‍िर सकता है. 


किसकी कमी से एड़ी फटती है?


एड़ियां का फटना खासतौर पर शरीर में विटामिन बी3 (नियासिन), विटामिन सी, विटामिन ई, और विटामिन ए के अलावा जिंक और आयरन की कमी के कारण होता है. 

किसकी कमी से एड़ी में दर्द होता है?

अगर आपकी एड़‍ियों में लगातार दर्द हो रहा है, तो दर्द होने की खास वजह विटामिन डी (Vitamin D), कैल्शियम (Calcium) और मैग्नीशियम (Magnesium) की कमी के कारण होता है. वहीं, विटामिन बी12 (Vitamin B12) और शरीर में यूरिक एसिड (Uric Acid) का लेवल बढ़ने से भी एड़ी में दर्द और नसों में खिंचाव जैसा महसूस होता है.

ये भी पढ़ें- सालों पुराना पीतल का करवा कैसे साफ करें? जानिए करवा चौथ से पहले करवा साफ करने का तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com