विज्ञापन

कपड़ों से फाउंडेशन का दाग कैसे हटाएं? इस हैक से एक ही बार में हो जाएगा साफ

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिप्ती कपूर ने कपड़ों से फाउंडेशन, लिपस्टिक और मस्कारा के दाग हटाने का आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

कपड़ों से फाउंडेशन का दाग कैसे हटाएं? इस हैक से एक ही बार में हो जाएगा साफ
कपड़े से Foundation, Lipstick, और Mascara का दाग कैसे हटाएं?
(Photo Credit: Instagram)

कई बार मेकअप करते समय फाउंडेशन कपड़े पर गिर जाता है या कपड़े पर लिपस्टिक, मस्कारा का दाग लग जाता है. ये दाग इतने जिद्दी होते हैं कि कई बार धोने के बाद भी साफ नहीं हो पाते. खासकर फाउंडेशन का दाग कपड़े पर अलग से नजर आता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिप्ती कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने कपड़ों से फाउंडेशन, लिपस्टिक और मस्कारा के दाग हटाने का आसान तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

कपड़े पर मेकअप लग जाए, तो क्या करें?

दिप्ती बताती हैं, अगर आपके कपड़े पर मेकअप गिर गया है, तो उसे सीधे धोने के लिए नहीं डालें. इससे अलग-

  • सबसे पहले मिसेलर वॉटर लें. इसे कॉटन या साफ कपड़े की मदद से दाग पर हल्के हाथ से डैब करें.
  • ध्यान रहे कि आपको दाग को जोर से रगड़ना नहीं है. रगड़ने से दाग और फैल सकता है. हल्के हाथ से डैब करते-करते मिसेलर वॉटर लगाएं. 
  • जब, दाग थोड़ा हल्का लगे, तब कोई भी डिशवॉश लिक्विड लें और इसे दाग वाले हिस्से पर अच्छी तरह डाल लें. 
  • इसके बाद दाग वाले हिस्से को हल्के-हल्के रगड़ें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें.
  • दिप्ती कपूर बताती हैं, डिशवॉश लिक्विड कपड़ों पर लगे मेकअप के दाग को ढीला करने में मदद करता है.
  • करीब 15 मिनट बाद दाग को देखें. अगर दाग काफी हल्का हो गया हो लेकिन पूरी तरह नहीं गया हो, तो जरूरत के हिसाब से थोड़ा और डिशवॉश लिक्विड लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें.
  • इसके बाद कपड़े को पानी से अच्छी तरह धो लें.

बस इतना करने से आपके कपड़े से मेकअप का दाग पूरी तरह साफ हो सकता है. 

इस बात का रखें ध्यान 

दाग हटाने का ये तरीका असरदार जरूर है, लेकिन हर कपड़े का फैब्रिक अलग होता है. इसलिए इस हैक को आजमाने से पहले कपड़े के लेबल को अच्छी तरह पढ़ लें. खासकर महंगे, नाजुक या ऐसे कपड़े जिनका रंग आसानी से निकल सकता है, उन्हें बहुत जोर से रगड़ें नहीं. इससे आपका कपड़ा फट सकता है या खराब हो सकता है.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- रोज सुबह बस 5 मिनट मलासन में बैठकर पानी पीने से क्या होता है? योग गुरु से जान लें फायदे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Makeup Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com