Inverter Battery Tips: गर्मियों का मौसम या चुका है, इसी के साथ पावर कट की दिक्कत हमे परेशान करने वाली हैं. इस तपती गर्मी में एक मिनट भी पंखा न मिले, तो बस दिमाग काम करना बंद ही कर देता है. आज के समय में इन्वर्टर घर की एक ऐसी जरूरत बन चुका है, जो इस मौसम में बिजली जाने पर एक मात्र ऐसा विक्लप है, जो घर को चलाने में मदद कर सकता है.
अब इसे सही चलाना है, तो इसे ठीक रखना भी जरूरी है. कई बार हम हम कई-कई दिनों के लिए घूमने निकल जाते हैं और इन्वर्टर को बंद करना भूल जाते हैं या किसी भी मोड पर सेट करके के छोड़ जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है, आपकी ये लापरवाही बैटरी को नुकसान पहुंचा सकती है. यहां जानें घर बंद करने से पहले इन्वर्टर बैटरी की सेटिंग क्या होनी चाहिए?

घूमने जा रहे हैं, जानें किस मोड पर रखें इन्वर्टर?
अगर आप लंबे समय के लिए घूमने जा रहे हैं और घर की सप्लाई ऑन करके छोड़ना चाहते हैं, तो इन्वर्टर को नॉर्मल मोड पर रखना सही माना जा सकता है. अगर आप ऐसा करते हैं, तो इससे चार्जिंग सही तरीके से होती रहेगी है और बैटरी पर जरूरत से ज्यादा दबाव नहीं पड़ेगा.
किन बातों का रखना है ध्यान?
घर के सभी इलेक्ट्रॉनिक सामानों के प्लग सॉकेट से निकाल दें
सभी लाइट्स, पंखे और अन्य उपकरण बंद कर दें
बिजली सप्लाई बंद करनी है, तो क्या करें?
वहीं, अगर आप जाने से पहले बिजली सप्लाई बंद करना चाहते हैं, तो ध्यान रखें आपको इन्वर्टर को पूरी तरह से बंद करना होगा, इसका प्लग सॉकेट से निकलना होगा और बैटरी के पॉजिटिव-नेगेटिव केबल को भी डिस्कनेक्ट करना होगा. ऐसा करने से बैटरी टर्मिनल्स को सुरक्षित रखने और उनमें जंग या खराब होने का डर नहीं रहेगा.
इसे भी पढ़ें: नौतपा के ये 9 दिनों में भूलकर भी इस रंग के कपड़े पहनकर बाहर मत निकलना! पड़ जाएगा महंगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं