Nautapa Mein Kya Color Avoid Karen: हर साल नौतपा मई के अंत में शुरू होता है. बिल्कुल, वैसे ही इस साल भी नौतपा की शुरुआत 25 मई से होगी और 2 जून (2 June) को खत्म हो जाएगा. ऐसे में इन दिनों की भीषण गर्मी में खुद को स्वस्थ रखने के लिए कुछ स्टेप्स लेने बेहद जरूरी हैं. अक्सर हम अपनी खाने-पीने की आदतों का ध्यान रखते हैं जैसे रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, एक हेल्दी डाइट लेना और समय पर सोना, लेकिन क्या आपको पता है इन 9 दिनों में खुद को ठीक रखने के लिए सिर्फ इतना करना ही काफी नहीं है.

अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या करें, जिससे हम इस भीषण गर्मी की चपेट में न आए. चलिए जानते हैं.
खाने के साथ और क्या करना होगा?
आपको सिर्फ अपने खाने का ही ध्यान नहीं रखना है, बल्कि आप क्या पहनकर बाहर निकल रहे हैं, इसका भी ध्यान रखना है, जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने. हाल ही में हुई एक रिसर्च में तेज धूप में कई सारे रंगों के कपड़ों को सुखाया और फिर एक घंटे बाद जब उनका तापमान देखा गया, जिसमें,
- ब्लू, ग्रीन और ब्लैक का तापमान 60 डिग्री से भी ज्यादा देखा गया.
- वहीं, सफेद, ग्रे और पीले रंग के कपड़े ठंडे थे.
ऐसे में अगर आपको अपने शरीर को स्वस्थ रखना है, तो आने वाले 9 दिनों में भूलकर भी इन रंगों को कपड़े पहनकर बाहर न निकलें.
इसे भी पढ़ें: शाम 6 बजे के बाद आधे दाम पर मिलती है सब्जियां, नोएडा की इस मंडी में मिलती हैं सबसे सस्ती ताजी सब्जियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं