International Yoga Day 2023: सेहत अच्छी रहती है तो शरीर स्वस्थ रहता है और रोग होने की संभावना भी कम होती है. बी-टाउन सेलेब्रिटीज का भी यही मानना है. चाहे मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हों यो फिर शिल्पा शेट्टी और करीना कपूर, ऐसे कई सेलेब्रिटीज हैं जो योगा करते हैं और अपने फैंस को भी योगा करने के लिए प्रेरित करते हैं. आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है और यह एक अच्छा दिन है योगा करने की शुरूआत करने का. यहां देखिए अपने फेवरेट बॉलीवु़ड सेलेब्रिटीज को जो योगा करके फिट रहते हैं और जिनसे इंस्पिरेशन लेकर आप भी योगा कर सकते हैं.
सेलेब्रिटीज जो करते हैं योगा | Celebrities Who Swear By Yoga
शिल्पा शेट्टीशिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्हें लोग योगा क्वीन तक कहते हैं. शिल्पा लंबे समय से योगा करती आ रही हैं और योगा से भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान फैंस के बीच बना ली है. शिल्पा इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर योगा करते हुए फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
मलाइका अरोड़ा
योगा मलाइका के रूटीन का एक बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा है. मलाइका (Malaika Arora) फिट रहने के लिए योगा करती हैं.
अपने एक पोस्ट में मलाइका चक्की चलनासन करती नजर आई थीं. इस पोस्ट में मलाइका ने कैप्शन लिखा था कि 'जो पोस मैं यहां कर रही हूं वो एक पावरफुल योगासन है जिसका नाम है चक्की चलनासन. इस आसन को करने पर एब्डोमिनल मसल्स मजबूत होती हैं, टोंड होती हैं, पाचन बेहतर होता है और मेंटल हेल्थ क्लैरिटी के साथ ही स्ट्रेस कम होने में भी मदद मिलती है.'
करीना कपूर
एक्ट्रेस करीना कपूर अक्सर योगा करती नजर आती हैं. करीना अपने वर्कआउट की वीडियोज शेयर करती हैं जिनमें फैंस उन्हें योगा (Yoga) करते हुए देख पाते हैं. करीना कपूर अपनी फिटनेस के लिए फिल्म 'टशन' की रिलीज के बाद से ही खासा चर्चे में रही हैं और आज भी उनकी फिटनेस की वाहवाही करते लोग नहीं थकते हैं.
अनुष्का शर्मा
अपनी बेटी वामिका के जन्म से पहले अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की योगा करने की वीडियो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. इस वीडियो में अनुष्का योगा कर रही थीं जिसमें उनका साथ पति विराट कोहली दे रहे थे. अनुष्का गर्भावस्था के दौरान शीर्षासन करती नजर आ रही थीं जिसपर उन्होंने कहा था कि वे खुश हैं कि वे प्रेग्नेंसी के दौरान भी योगा कर रही हैं.
आलिया भट्ट
अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए योगा करने वाली एक और एक्ट्रेस हैं आलिया भट्ट. आलिया घर पर ही योगा सेशन लेते हुए कई बार वीडियो शेयर करती हैं. वे लोगों को भी योगा करने के लिए प्रोत्साहित करने से पीछे नहीं हटतीं.
ओमान में भारतीय दूतावास ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक वीडियो किया जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं