International Yoga Day 2023: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को हर साल 21 जून के दिन मनाया जाता है. पहली बार साल 2015 में इस दिन को सेलिब्रेट किया गया था और आज 9वां योग दिवस दुनियाभर में मनाया जा रहा है. योगा सेहत को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए की जाती है. बहुत से लोगों से जब उनकी फिटनेस का राज पूछा जाता है तो उनका यही कहना होता है कि 'योगा से ही होगा'. ऐसे में हम और आप भला योगा करने से पीछे क्यों रहें. साथ ही, अपने दोस्तों और परिवार वालों को भी योगा (Yoga) करने के लिए प्रेरित करना ही चाहिए. यहां कुछ ऐसे ही योग दिवस के शुभकामना संदेश (Yoga Day Messages) दिए जा रहे हैं जिन्हें भेजकर आप सभी को योग दिवस की बधाई दे सकते हैं और हो सकता है वे योगा करने का मन भी बना लें.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभकामना संदेश | International Yoga Day Wishes
सूर्योदय से पहले उठकर, निपटे नित्य क्रिया,
सदा निरोगी काया जिसकी, जीवन वही जिया.
योग दिवस की शुभकामनाएं!
स्वस्थ जीवन जीना जिंदगी की जमा पूंजी
योग करना रोगमुक्त जीवन की कुंजी.
योग दिवस की शुभकामनाएं!
सुबह हो या शाम रोज कीजिए योग
निकट नहीं आएगा कभी भी कोई रोग.
योग दिवस की शुभकामनाएं!

योग शरीर, मन और आत्मा को प्रदान करता है,
ऊर्जा, ताकत और सौन्दर्य.
योग दिवस की शुभकामनाएं!
नहीं होती है उनको कोई बीमारी
जो योग करने की करते हैं समझदारी
योग दिवस की शुभकामनाएं!
योग प्रकृति का वरदान है,
जिसने अपना लिया वो महान है.
योग दिवस की शुभकामनाएं!

वे रोज योग करते है जिन्हें खुद से प्यार है,
अगर आप स्वस्थ्य नहीं है, तो सब बेकार है.
योग दिवस की शुभकामनाएं!
यदि शरीर और मन स्वस्थ नही हैं
तो लक्ष्य को पाना असम्भव है,
योग करने से मन और शरीर
दोनों होते स्वस्थ हैं.
योग दिवस की शुभकामनाएं!
जो करते हैं योग, उन्हें नहीं छूते रोग,
बनकर योगी, खुद से दूर भगाओ रोग.
योग दिवस की शुभकामनाएं!

जीवन की हर श्वास है बहुमूल्य
प्राणायाम है नवजीवन के समतुल्य,
बच्चे-बूढ़े सब मिल करें योग
तन-मन अपना रखें निरोग.
योग दिवस की शुभकामनाएं!
योग है स्वास्थ्य के लिए क्रांति,
नियमित योग से जीवन में हो सुख शांति.
योग दिवस की शुभकामनाएं!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं