Hair Care: सफेद बालों की दिक्कत से अनेक लोग परेशान होते हैं. उम्र बढ़ने के कारण, गलत जीवनशैली की आदतें, सही तरह से हेयर केयर ना करना और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स भी बालों के सफेद (White Hair) होने का कारण बनते हैं. हल्दी के औषधीय गुण सिर्फ चेहरे ही नहीं बल्कि बालों पर भी अच्छा असर दिखा सकते हैं, खासकर सफेद बालों से छुटकारा दिलाने में. अगर आप भी सफेद बालों को काला करने के लिए असरदार घरेलू नुस्खे ढूंढ रहे हैं तो यहां जानिए किस तरह हल्दी (Turmeric) के इस्तेमाल से काले बाल पाए जा सकते हैं.
क्या बालायाम योगा से सचमुच रुकता है बालों का झड़ना? जानिए आपस में नाखून रगड़ने पर क्या होता है असर
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सफेद बालों को काला करने के लिए हल्दी | Haldi To Darken White Hair
हल्दी में मौजूद कॉपर, आयरन और अन्य औषधीय गुण सफेद बालों से छुटकारा दिला सकते हैं. हल्दी से बाल काले करने के लिए आप इसका हेयर मास्क बना सकते हैं. हेयक मास्क बनाने के हल्दी में दोगुनी मात्रा में आंवले का पाउडर (Amla Powder) लें और उस लोहे की कड़ाही में डालें. अब आंच जलाकर इस पाउडर को पकाएं और अच्छी तरह भू लें. जब इस पाउडर का रंग काला हो जाए तो आंच बंद करके इसे ठंडा होने के लिए रखें. किसी अलग बर्तन में इस पाउडर को निकालें और एलोवेरा जैल डालकर पेस्ट बनाएं. एलोवेरा ना डालना चाहें तो पानी के साथ भी इस पेस्ट को बनाया जा सकता है. बस तैयार है आपकी नेचुरल हेयर डाई.
हल्दी की इस हेयर डाई (Hair Dye) को बालों पर एक से डेढ़ घंटा लगाए रखें और फिर धो लें. कुछ दिन के इस्तेमाल से ही सफेद बालों का रंग काला होने लगेगा.
ये नुस्खे भी आएंगे काम- बालों को प्राकृतिक काला रंग देने के लिए नारियल के तेल में नींबू का रस डालकर मिलाया जा सकता है. इस तेल को सिर की जड़ें से लेकर सिरों तक लगा लें. नियमित इस्तेमाल करने पर बालों का रंग प्राकृतिक तौर पर काला होगा और बाल खूबसूरत भी नजर आने लगेंगे.
- नारियल के तेल (Coconut Oil) में मेथी के दाने और करी पत्ते डालकर पका लें. इस तेल को हफ्ते में 2 से 3 बार लगाने पर बाल काले होने लगते हैं.
- मेहंदी में काली चाय और इंडिगो पाउडर डालकर पेस्ट बनाने और बालों पर लगाने से बाल काले होने लगते हैं. इस हेयर डाई को आधा घंटा ही बालों पर लगाए रखने से असर नजर आ सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं