Bhai Dooj 2023: भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत और प्यारभरा बनाने वाला त्योहार भाई दूज इस साल 15 नवंबर के दिन मनाया जा रहा है. भाई दूज के दिन बहनें भाइयों को तिलकर लगाती हैं और नारियल देकर मिठाई खिलाती हैं. भाई इस मौके पर बहन (Sisters) को खुश करने के लिए तरह-तरह के उपहार या शगुन आदि देते हैं. अगर आप भी इस भाई दूज पर बहन को खुश करना चाहते हैं तो यहां से ले लीजिए कुछ गिफ्ट्स के आइडिया (Gift Ideas). आप अपने बजट और बहन की पसंद के अनुसार गिफ्ट्स खरीद सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
भाई दूज पर बहन को देने के लिए गिफ्ट्स | Bhai Dooj Gifts For Sisters
ब्लूटूथ स्पीकरअगर आपकी बहन को नाचने-गाने का शौक है तो उसे गिफ्ट में ब्लूटूथ स्पीकर गिफ्ट किया जा सकता है. ब्लूटूथ स्पीकर गाने सुनने के लिए तो अच्छा है ही, इसे पोडकास्ट सुनने के लिए या फिर फोन में फिल्म देखते हुए भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
एक्सेसरीज ऑर्गनाइजरलड़कियों के पास मेकअप से लेकर जूलरी वगैरह बहुत सारी होती हैं और अक्सर घर में यहां-वहां फैली हुए लगते हैं. ऐसे में एक्सेसरीज ऑर्गनाइजर को गिफ्ट में दिया जा सकता है. बहनें इसे अलग-अलग तरह से अपना सामान ऑर्गेनाइज करने के लिए इस्तेमाल में ला सकती हैं.
स्लिंग बैगशायद ही कोई बहन होगी जिसे स्लिंग बैग की जरूरत नहीं होगी. स्लिंग बैग छोटा पर्स होता है जिसे एथनिक, वेस्टर्न या किसी भी तरह के कपड़ों के साथ लिया जा सकता है. स्लिंग बैग अलग-अलग डिजाइन (Designs) के आते हैं तो आप बहन की पसंद को ध्यान में रखकर खरीदें.
दे सकते हैं सिल्वर जूलरीसिल्वर जूलरी यानी चांदी के इयरिंग्स या पेंडेट बहन को गिफ्ट में दे सकते हैं. चांदी के छोटे इयरिंग्स बेहद स्टाइलिश आते हैं और 1000-1500 के बीच आ जाते हैं. बहनों को यह गिफ्ट पसंद आता ही है.
कस्टमाइज गिफ्ट्सकस्टमाइज गिफ्ट्स यानी जो खासकर बनवाए जाते हैं उनकी बात ही कुछ और होती है. बहन की तस्वीर को आप फ्रेम करवाकर, डूडल बनवाकर या वुडेन से डॉल बनवाकर उसे दे सकते हैं. दोनों भाई बहन की एकसाथ की कोई फोटो होगी तो और भी अच्छा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं