विज्ञापन

मानसून में अगर मैं रात भर अपने चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल लगाऊं तो क्या होगा? चेहरे पर ग्लो लाने के लिए कौन सा कैप्सूल खाएं

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए कौन सा कैप्सूल खाएं? बारिश के सीजन में नमी, पसीने और धूल के कारण स्किन का बैलेंस बिगड़ जाता है. ऐसे में स्किनकेयर रुटीन पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी होता है. आज हम आपको मानसून में विटामिन ई कैप्सूल इस्तेमाल करने का सही तरीका बता रहे हैं.

मानसून में अगर मैं रात भर अपने चेहरे पर विटामिन ई कैप्सूल लगाऊं तो क्या होगा? चेहरे पर ग्लो लाने के लिए कौन सा कैप्सूल खाएं
चेहरे पर परमानेंट ग्लो कैसे लाएंण्‍
Photo Credit: NDTV

Vitamin e capsule ke fayde : त्वचा में नमी बनाए रखने और ड्रायनेस मिटाने के लिए विटामिन ई कैप्सूल बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन मानसून के सीजन में नमी, पसीने और धूल के कारण स्किन का बैलेंस बिगड़ जाता है. ऐसे में सीधे विटामिन ई कैप्सूल को काटकर चेहरे पर लगाने से कई समस्याएं देखने को मिल सकती हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बारिश के सीजन में विटामिन ई कैप्सूल इस्तेमाल करने का तरीका और फायदे बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी पैसिफिक वन हेल्थ हॉस्पिटल में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर मोलिशा भंडारी ने दी है.

मानसून में बढ़ सकते हैं मुंहासे

डॉक्टर मोलिशा के मुताबिक विटामिन ई को त्वचा की हर समस्या का तुरंत समाधान नहीं समझना चाहिए. यह एक एंटीऑक्सीडेंट है और स्किन की नेचुरल प्रोटेक्टिव लेयर को सहारा दे सकता है. लेकिन कैप्सूल का तेल सीधे चेहरे पर लगाना हर स्किन टाइप के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. खासकर मानसून में ऑयली स्किन और मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है.

कैप्सूल का तेल सीधे चेहरे पर क्यों नहीं लगाना चाहिए?

एक्सपर्ट के अनुसार विटामिन ई कैप्सूल खाने के लिए बनाए जाते हैं. उनके अंदर का तेल स्किन पर लगाने के लिए तैयार किए गए प्रोडक्ट का दूसरा ऑप्शन नहीं है. दोनों की मात्रा और कंपोजिशन अलग हो सकती है. इसलिए बिना सलाह के कैप्सूल फोड़कर चेहरे पर लगाना सही तरीका नहीं माना जाता है. 

मानसून में विटामिन ई के क्या फायदे हो सकते हैं?

विटामिन ई स्किन को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मददगार होता है और स्किन की प्रोटेक्टिव लेयर को सहारा देता है. लेकिन इसे झाइयों, मुंहासों या दाग-धब्बों का उपचार नहीं माना जा सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑयली स्किन को भी नमी की जरूरत होती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उसे भारी तेल की जरूरत है. मुंहासों वाली त्वचा पर कैप्सूल का गाढ़ा तेल दाने बढ़ा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

विटामिन ई का इस्तेमाल कैसे करें?

  • अपने स्किन टाइप को समझें. ड्राय, ऑयली, सेंसिटिव और मुंहासों वाली स्किन की जरूरत अलग होती है.
  • कैप्सूल के बजाय स्किन के लिए तैयार किए गए प्रोडक्ट चुनें. इसे त्वचा रोग विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार इस्तेमाल करना बेहतर है.
  • पहले स्किन के छोटे हिस्से पर लगाकर देखें. खुजली, जलन, रेडनेस या दाने हों तो इस्तेमाल बंद कर दें.
  • कम मात्रा लगाएं. ज्यादा लगाने से ज्यादा फायदा नहीं होता. मानसून में त्वचा पर मोटी लेयर लगाने से बचना चाहिए.
  • दिन में धूप से बचाव करें. विटामिन ई धूप से बचाने वाली क्रीम का दूसरा ऑप्शन नहीं है. 

क्या विटामिन ई कैप्सूल खाने से त्वचा चमकदार होगी?

एक्सपर्ट के अनुसार सिर्फ स्किन में निखार के लिए विटामिन ई के कैप्सूल खुद खाना शुरू कर देना सही नहीं है. यह पोषक तत्व ड्राई फ्रूट, बीज और हरी पत्तेदार सब्जियों से शरीर को मिल जाता है. वहीं, इसकी अधिक मात्रा लेने से त्वचा अपने-आप स्वस्थ या शाइनी नहीं होती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

मानसून में त्वचा की देखभाल के जरूरी नियम

  • चेहरे को दिन में जरूरत के अनुसार माइल्ड फेसवॉश से इस्तेमाल करें.
  • ऑयली स्किन होने पर भी हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं.
  • पसीना लंबे समय तक त्वचा पर जमा न रहने दें.

यह भी पढ़ें: किताबों से ब्यूटी क्राउन तक, Psychology की छात्रा मिसबाह अरशद बनीं मिस यूनिवर्स पाकिस्तान

यह भी पढ़ें: 30 सेकंड में पता चल जाएगा बालों का झड़ना नॉर्मल है या नहीं? Hair Fall हो रहा है तो आज ही करें टेस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com