विज्ञापन

Dev Uthani Ekadashi Geet: देवउठनी एकादशी आज, भगवान विष्णु को जगाने के लिए गाएं ये गीत, यहां पढ़ें पूरा भजन

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा के बाद जागते हैं. इसी के साथ विवाह, मांगलिक कार्य और अन्य शुभ धार्मिक अनुष्ठानों की भी शुरुआत हो जाती है. इस खास अवसर पर घर में पूजा-पाठ की जाती है और खास गीत गाए जाते हैं.

Dev Uthani Ekadashi Geet: देवउठनी एकादशी आज, भगवान विष्णु को जगाने के लिए गाएं ये गीत, यहां पढ़ें पूरा भजन
देवउठनी एकादशी के गीत
Photo Credit: NDTV

Dev Uthani Ekadashi 2026 Geet: आज यानी 20 नवंबर को देव उठनी एकादशी मनाई जा रही है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा के बाद जागते हैं. इसी के साथ विवाह, मांगलिक कार्य और अन्य शुभ धार्मिक अनुष्ठानों की भी शुरुआत हो जाती है. इस खास अवसर पर घरों में विशेष पूजा-पाठ किया जाता है. इसके अलावा देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु के शयन से जागने के लिए घरों और मंदिरों में गीत गाए जाते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको देवउठनी एकादशी के खास गीत बताने जा रहे हैं. आप भी इन्हें पूजा-पाठ के दौरान घर में गा सकते हैं....

उठो देव बैठो देव, हाथ-पांव फटकारो देव

उठो देव बैठो देव, हाथ-पांव फटकारो देव
उंगलियां चटकाओ देव, सिंघाड़े का भोग लगाओ देव
गन्ने का भोग लगाओ देव, सब चीजों का भोग लगाओ देव।
उठो देव बैठो देव, उठो देव, बैठो देव
देव उठेंगे कातक मास, नयी टोकरी, नयी कपास
ज़ारे मूसे गोवल जा, गोवल जाके, दाब कटा
दाब कटाके, बोण बटा, बोण बटाके, खाट बुना
खाट बुनाके, दोवन दे, दोवन देके दरी बिछा
दरी बिछाके लोट लगा, लोट लगाके मोटों हो, झोटो हो
गोरी गाय, कपला गाय, जाको दूध, महापन होए,
सहापन होए।
जितनी अम्बर, तारिइयो
इतनी या घर गावनियो
जितने जंगल सीख सलाई
इतनी या घर बहुअन आई
जितने जंगल हीसा रोड़े
जितने जंगल झाऊ झुंड
इतने या घर जन्मो पूत
ओले कोले, धरे चपेटा
ओले कोले, धरे अनार
ओले कोले, धरे मंजीरा
उठो देव बैठो देव

उठो देव, बैठो देव-गीत के बोल

उठो देव बैठो देव - पाटकली चटकाओ देव
आषाढ़ में सोए देव - कार्तिक में जागो देव
कोरा कलशा मीठा पानी - उठो देव पियो पानी
हाथ पैर फटकारो देव - आंगुलिया चटकाओ देव
कुंवारों के ब्याह कराओ देव-ब्याह के गौने कराओ
तुम पर फूल चढ़ाए देव-घीका दीया जलाये देव
आओ देव पधारो देव-तुमको हम मनाएं देव
चूल्हा पीछे पांच पछीटे सासू जी बलदाऊ जी धारे रे बेटा
ओने कोने झांझ मंजीरा - सहोदर किशन जी तुम्हारे वीरा
ओने कोने रखे अनार ये है किशन जी तुम्हारे व्यार
ओने कोने लटकी चाबी सहोदरा ये है तुम्हारी भाभी
जितनी खूंटी टांगो सूट - उतने इस घर जन्मे पूत
जितनी इस घर सीक सलाई-उतनी इस घर बहुएं आईं
जितनी इस घर ईंट और रोडे उत‌ने इस घर हाथी-घोड़े
गन्ने का भोग लगाओ देव सिंघाड़े का भोग लगाओ देव
बेर का भोग लगाओ देव गाजर का भोग लगाओ देव
गाजर का भोग लगाओं देव

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: हथेली पर M या X का निशान है तो समझ लीजिए किस्मत का ताला खुलने वाला है, जानिए कौन देता है असली फायदा

यह भी पढ़ें: Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर क्या दान करना चाहिए? जानिए कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करने से बचें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com