जाती हुई ठंड में अक्सर लोग बीमार हो जाते हैं. तापमान में अचानक बढ़ोत्तरी होती है और लोग स्वेटर उतारकर घूमने लगते हैं. जिससे मौसमी बीमारियों के होने का खतरा काफी बढ़ जाता है. खासतौर पर बच्चे और बुजुर्गों की इस मौसम में ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है. इसके अलावा चिकित्सक हाई बीपी, अस्थमा, हृदय रोगियों को भी सतर्कता बरतने की सलाह देते हैं. जानकार कहते हैं कि इस मौसम में स्वेटर उतारकर घूमने से परहेज करना चाहिए. चाहे को कपड़ों की मोटी लेयर कम कर सकते हैं पर बिल्कुल गर्मी के माहौल में ना घूमें. जानें बदलते मौसम में कैसे अपना व परिवार का ध्यान रख सकते हैं.
चांद सा चेहरा चाहिए तो घर पर बनाएं ये फेसपैक, हफ्ते में दो बार लगाएं, फिर देखें क्या होगा कमाल
बदलते मौसम में बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा
जो लोग अस्थमा या ब्रोंकाइटिस से पीड़ित हैं, वे अगर स्वेटर उतारकर घूमते हैं तो उनकी श्वास नली में सूजन हो सकती है. जिन लोगों को हड्डियों में दर्द की समस्या रहती है या अर्थराइटिस है, उनके दर्द में इजाफा हो सकता है. जो लोग एलर्जी से परेशान रहते हैं या जिन्हें त्वचा संक्रमण है, उन्हें स्किन में इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है.

इस मौसम में कैसा हो खानपान और जीवनशैली
इस मौसम में खानपान में बदलाव करने चाहिए. गुड़, अदरक, हल्दी, काली मिर्च, तुलसी, तिल, मूंगफली और इसी तरह के इम्युनिटी बूस्टर फूड्स का अधिक से अधिक सेवन करें. भोजन गर्मागर्म खाएं. अभी मौसम इतना गर्म नहीं है कि आप ठंडी चीजों का सेवन करने लगें, इसलिए इनके सेवन से परहेज करें. घर से बाहर निकलें तो कम से कम फुल स्लीव्स पहनकर रखें. अगर इस मौसम में बारिश होती है तो भीगे नहीं. मौसमी सब्जियां और फल खाएं. गुनगुना पानी पीते रहें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं