विज्ञापन

Glowing skin: रेशम सी मुलायम त्‍वचा के लिए चेहरे पर लगाएं ये फेसपैक, घर में मौजूद 2 चीजों से बन जाएगा

इस मौसम में थोड़ी से केयर आपके चेहरे की रौनक को वापस ला सकती है. इसके लिए आप घर पर फेस पैक तैयार करके चेहरे पर लगा सकते हैं.

Glowing skin: रेशम सी मुलायम त्‍वचा के लिए चेहरे पर लगाएं ये फेसपैक, घर में मौजूद 2 चीजों से बन जाएगा

सर्दियों के मौसम में त्‍वचा में बढ़ता रूखापन और ठंडी हवा चेहरे को बेजान कर देते हैं. ड्राईनेस इतनी ज्‍यादा होने लगती है कि कई बार दिन में दो बार कोल्‍ड क्रीम लगानी पड़ती है. ऐसे में चेहरे की रौनक कहीं खो जाती है. चेहरा या तो बहुत रूखा दिखता है या बिल्‍कुल बेजान. पर इस मौसम में थोड़ी से केयर आपके चेहरे की रौनक को वापस ला सकती है. इसके लिए आप घर पर फेस पैक तैयार करके चेहरे पर लगा सकते हैं. सप्‍ताह में दो बार भी ये फेस पैक लगा लिया तो चेहरा चांद जैसा खिला-खिला नजर आएगा क्‍योंकि ये पूरी तरह से नेचुरल फेस पैक है जो घर में उपलब्‍ध चीजों से तैयार हो जाता है. 

केले और मलाई का फेस पैक 

चेहरे की खोई रौनक लौटाने के लिए केले और मलाई का फेस पैक सबसे बेहतर है. मलाई त्वचा के लिए फायदेमंद होती है. जिन लोगों की स्किन ड्राई होती है, उन्‍हें नियमित तौर पर  मलाई चेहरे पर लगानी चाहिए. 

Anti-Aging Skin Care: 40 की उम्र में 20 का दिखने के लिए क्या करना चाहिए? बस फॉलो कर लें ये टिप्स

वहीं केला में विटामिन ए, बी और ई भरपूर मात्रा में होते हैं. ये सभी पोषक तत्‍व स्‍क‍िन को पोषण देने का काम करते हैं. केले के फेस पैक को चेहरे पर लगाने से झुर्रियां जल्‍दी नहीं आती हैं. 

ऐसे बनाएं फेस पैक

सामग्री- 
आधा पका केला
एक चम्मच मलाई
आधा चम्मच शहद

Latest and Breaking News on NDTV

फेसपैक बनाने की व‍िध‍ि-
आधा पका केला लें. इसे चम्‍मच से अच्छी तरह से मैश कर लें. अब इसमें मलाई और शहद डालें और सभी को अच्छी तरह से मिला लें. इसे तब तक मिलाना है जब तक ये क्रीमी ना दिखने लगे. इसे चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट तक सूखने दें. फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें. अब लाइट मॉइस्चराइजर लगाएं. 

कब लगाएं 
ये फेस पैक सप्‍ताह में दो बार लगाया जा सकता है. इसके लिए रात को सोने से पहले चेहरे को अच्‍छी तरह से साफ करें. इसके बाद फेस पैक लगाएं. बेहतर नतीजों के लिए सोने से पहले लगाना बेहतर है. 

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Glowing Skin, Glowing Skin Face Packs, Glowing Skin Tips, Glowing Skin After 40, Glowing Skin At Home
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com