Chaipatti kaise use karen : सुबह की शुरूआत एक कप कड़क चाय के साथ होती है. किचन में पहली चीज जो पकती है, वो है चाय. इसके बिना तो दिन अधूरा लगता है. आमतौर पर चाय छानने के बाद लोग चायपत्ती को फेंक देते हैं जबकि यह आपके कितने काम आ सकती है अंदाजा भी नहीं होगा. आज हम इसी के बारे में बात करने वाले हैं, आखिर चायपत्ती को कैसे दोबारा इस्तेमाल में ला सकती हैं. तो बिना देर किए आइए जानते हैं...
सरसों तेल में लहसुन मिलाकर लगाते हैं तो दूर होंगी ये 5 परेशानियां, औषधि की तरह करता है काम
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चायपत्ती कैसे करें यूज
चायपत्ती का इस्तेमाल आप खाद के रूप में कर सकती हैं. इसके लिए आपको चायपत्ती धूप में सुखानी है. फिर थोड़ी-थोड़ी मात्रा में इसे पौधों में मिक्स करना है. मनी प्लांट और गुलाब के फूल के लिए यह बहुत लाभकारी साबित होती है.
आप बची हुई चायपत्ती को दोबारा उबाल लीजिए, फिर एक स्प्रे बॉटल में डालकर शीशे और कांच वाले बर्तन की सफाई कर सकती हैं. इससे शीशा और बर्तन दोनों चमक जाएगा.
बालों में बची हुई चाय की पत्ती को अप्लाई कर सकती हैं. इससे बाल हेल्दी और चमकदार होते हैं. आप इसे मेहंदी में भी मिलाकर लगा सकती हैं. आप चाहें तो इसे पानी में उबालकर हेयरवॉश भी कर सकती हैं.
मक्खियों को भी भगाने में चाय की पत्ती का इस्तेमाल आप कर सकती हैं. बस आप बची चायपत्ती को पानी में उबालकर उससे पोछा लगाएं. इससे कीड़े-मकौड़े दूर रहते हैं.
वहीं, आप पैर की बदबू को भी दूर कर सकती हैं. बस चाय की पत्ती को पानी में उबालना है, फिर 10 से 15 मिनट के लिए पैर को डुबोकर रखें. ऐसा करने से पैर में जमी मैल और बदबू दूर हो जाएगी.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं