विज्ञापन

क्या आपका बच्चा भी फोन देखे बिना खाना नहीं खाता, तो स्क्रीन की लत छुड़वाने के लिए अपनाए ये 3 तरीके

आजकल के समय में छोटे बच्चे को माता-पिता फोन या फिर टीवी में कार्टून दिखाने लगते हैं, ताकि बच्चा एक जगह शांति से बैठा रहे, लेकिन यह आदत धीरे-धीरे बच्चों के लिए हानिकारक हो सकती है. ऐसे में जानिए कैसे बच्चे का स्क्रीन टाइम कम किया जा सकता है.

क्या आपका बच्चा भी फोन देखे बिना खाना नहीं खाता, तो स्क्रीन की लत छुड़वाने के लिए अपनाए ये 3 तरीके
बच्चों की स्क्रीन की लत छुड़ाने के लिए टिप्स
file photo

आज के समय में कई माता-पिता की सबसे बड़ी परेशानी यह है कि उनका बच्चा मोबाइल देखे बिना खाना खाने के लिए तैयार ही नहीं होता. धीरे-धीरे यह आदत स्क्रीन की लत में बदल सकती है, जिसका असर बच्चे की आंखों, फोकस, व्यवहार और खानपान की आदतों पर पड़ सकता है. अगर, आपका बच्चा भी हर निवाले के साथ फोन की मांग करता है, तो उसे डांटने के बजाय कुछ आसान और समझदारी भरे तरीकों को अपनाएं, जिससे बच्चे की मोबाइल की लत को दूर किया जा सकता है.

दरअसल, आजकल के समय में छोटे बच्चे को माता-पिता फोन या फिर टीवी में कार्टून दिखाने लगते हैं, ताकि बच्चा एक जगह शांति से बैठा रहे, लेकिन यह आदत धीरे-धीरे बच्चों के लिए हानिकारक हो सकती है. बच्चे को हर समय फोन की आदत होने लगती है और खाना खाते समय में भी बच्चे को फोन चाहिए होता है. माता-पिता को लगता है कि फोन दिखाने से बच्चा खाना तो खा रहा है, इसलिए वह भी बच्चे को फोन दे देते हैं. स्क्रीन की लत से न सिर्फ बच्चे की आंखों पर बुरा असर होता है, बल्कि उसके मानसिक विकास पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है. चलिए आपको बताते हैं पेरेंट्स को ऐसे में क्या तरीके अपनाने चाहिए.

बच्चे की स्क्रीन की लत छुड़ाने के 3 असरदार तरीके

खाने के समय को धीरे-धीरे बदलें- अचानक फोन पूरी तरह बंद करने से बच्चा जिद्द कर सकता है. ऐसे में आप पहले कुछ मिनट फोन दें और फिर धीरे-धीरे वह समय कम करते जाएं.

परिवार के साथ एक साथ बैठकर खाएं- बच्चे बड़ों को देखकर सीखते हैं. जब पूरा परिवार बिना किसी स्क्रीन या फोन के एक साथ बैठकर खाना खाता है, तो बच्चा भी वही आदत अपनाता है. खाने की मेज पर फोन न रखने का नियम बनाएं.

बातचीत और कहानियों का सहारा लें- बच्चे को खाना खिलाते समय बच्चे का मन लगाने के लिए उससे बातें करें या कोई मजेदार कहानी सुनाएं. बच्चे से उसके दिनभर के बारे में पूछें ताकि उसका ध्यान फोन से हटकर आप से जुड़ने पर लगे.

यह भी पढ़ें:- मानसून में त्वचा हो रही है बेजान, एक्सपर्ट से जानिए इसके पीछे की वजह और बचाव के तरीके 

यह भी पढ़ें:- Eye Makeup Tips: आंखों को देना है खूबसूरत और अट्रैक्टिव लुक? ये 3 आसान ट्रिक्स आपके लुक में लगा देंगी चार चांद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Tips, Child Care, Screen Time And Children
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com