आपकी आंखें आपके दिल की बात बयां करती हैं. इतना ही नहीं, आंखों का मेकअप आपके पूरे लुक को बदल सकता है. आपको डेली रूटीन के लिए का सिंपल लुक पसंद हो या किसी खास मौके के लिए ग्लैमरस मेकअप, कुछ आसान ट्रिक्स को अपनाकर आप अपनी आंखों को ज्यादा खूबसूरत दिखा सकती हैं. जिसकी मदद से स्मोकी, ग्लैम या नेचुरल आई मेकअप लुक को बेहतर बना सकता है. आंखों का मेकअप प्रोफेशनल और खूबसूरत दिखाने के लिए ये 3 आसान ट्रिक्स जरूर अपनाएं.
आई प्राइमर से करें शुरुआत, मिलेगा स्मूद बेस
परफेक्ट आई मेकअप के लिए सबसे जरूरी है कि आपकी पलकों की अच्छी तैयारी हो. आईशैडो लगाने से पहले आई प्राइमर का इस्तेमाल करने से पलकों पर एक स्मूद बेस बनता है, जिससे आईशैडो का रंग ज्यादा उभरकर आता है और लंबे समय तक टिका रहता है. अगर आपके पास आई प्राइमर नहीं है, तो आप थोड़ा-सा कंसीलर लगाकर उसके ऊपर ट्रांसलूसेंट पाउडर भी इस्तेमाल कर सकती हैं. अच्छा आई प्राइमर आईशैडो को दिनभर क्रीज पड़ने, फीका होने या फैलने से बचाता है. इसके साथ ही यह अलग-अलग रंगों को आसानी से ब्लेंड करने में मदद करता है, जिससे आपका आई मेकअप ज्यादा साफ-सुथरा और प्रोफेशनल दिखता है.
आईशैडो को सही तरीके से ब्लेंड करना
खूबसूरत आई मेकअप का सबसे बड़ा राज है आईशैडो को सही तरीके से ब्लेंड करना है. अलग-अलग रंगों के बीच दिखाई देने वाली गहरी या सख्त लाइनें आपके मेकअप को अधूरा और कम आकर्षक दिखा सकती हैं. इसलिए बहुत सारे रंग लगाने की बजाय उन्हें अच्छी तरह ब्लेंड करने पर ध्यान दें. सबसे पहले क्रीज एरिया में न्यूट्रल शेड लगाएं, जिससे आंखों में गहराई दिखाई दे. इसके बाद आंखों के बाहरी कोने पर थोड़ा गहरा रंग लगाकर उसे हल्के हाथों से अंदर की ओर ब्लेंड करें. आखिर में आंखों को ज्यादा चमकदार और फ्रेश दिखाने के लिए पलकों के बीच वाले हिस्से या आंखों के अंदरूनी कोने पर हल्का शिमर या लाइट शेड लगाएं. अच्छी क्वालिटी वाले ब्लेंडिंग ब्रश का इस्तेमाल भी बहुत जरूरी है. फूले हुए ब्लेंडिंग ब्रश की मदद से रंग आसानी से मिल जाते हैं और किनारे सॉफ्ट नजर आते हैं.
आईलाइनर और मस्कारा से आंखों को दें परफेक्ट लुक
परफेक्ट आई मेकअप का आखिरी और सबसे जरूरी स्टेप है आंखों को अच्छी तरह डिफाइन करना. आईलाइनर आंखों को सुंदर शेप देता है, जबकि मस्कारा पलकों को घना और लंबा दिखाकर आंखों को ज्यादा अच्छा बनाता है. अगर आप पहली बार आईलाइनर लगा रही हैं, तो मोटी लाइन बनाने की बजाय पलकों के बिल्कुल पास एक पतली लाइन से शुरुआत करें. दिन में नेचुरल लुक के लिए ब्राउन आईलाइनर अच्छा विकल्प है, जबकि ब्लैक आईलाइनर शाम या पार्टी लुक के लिए ज्यादा बोल्ड और खूबसूरत दिखता है. मस्कारा लगाते समय ब्रश को पलकों की जड़ों से सिरों तक हल्के जिगजैग मूवमेंट में चलाएं. इससे पलकें आपस में चिपकती नहीं हैं और उनमें अच्छा वॉल्यूम व लंबाई दिखाई देती है.
यह भी पढ़ें:- Hair Care Tips: बाल लंबे, घने और काले चाहिए, नहाने से 1 घंटा पहले दही में ये 3 चीज मिलाकर लगा लें
यह भी पढ़ें:- Collagen या Biotin? त्वचा और बालों के लिए कौन-सा ज्यादा असरदार, एक्सपर्ट से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं