Sweet potato in skin care remedy : शकरकंद शरीर बहुत सी अच्छी चीजों का एक रिच सोर्स है. इनमें विटामिन ए (Vitamin A) बहुत अधिक मात्रा में होता है, जो कोलेजन (collagen) को बढ़ाता है. वे कॉपर जैसे खनिजों का एक स्रोत हैं, जो झुर्रियों को कम करने के लिए नए कोलेजन के निर्माण में मदद करते हैं. शकरकंद सेलेनियम से भरपूर होते हैं, जो झुर्रियों को कम करने में असरदार होते हैं. ऐसे में हम आपको यहां पर शकरकंद फेस मास्क बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं जिससे आपके चेहरे पर समय से पहले नजर आने वाली झुर्रियों और फाइन लाइन का असर कम हो सकता है.
नारियल और सरसों तेल की बजाय इस ऑयल से करें बॉडी मसाज, नस-नस में ब्लड सर्कुलेशन हो जाएगा तेज
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैसे करें शकरकंद को फेस मास्क
शकरकंद को सबसे पहले उबाल लीजिए फिर इसे अच्छे से मैश कर लीजिए और एक चौथाई कप सादा दही मिक्स करके फेस पर अप्लाई कर लीजिए. दही आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट और मॉइस्चराइज करेगा. यह आपके हाथ और गर्दन पर भी उपयोग करने के लिए सेफ है.
एक और तरीका है आप उबले शकरकंद में अदरक पाउडर और दूध भी मिक्स करके चेहरे पर 5 मिनट के लिए अप्लाई कर सकते हैं. फिर साफ पानी से चेहरा धो लीजिए.
शकरकंद के फायदे
आपको बता दें कि शकरकंद आपकी ड्राई स्किन में नमी बनाए रखेगा. क्योंकि इसमें पोटैशियम और पैंटोथोनिक एसिड होता है. साथ ही ये आपकी त्वचा पर कसाव लाने का भी काम करता है. यह फेस पैक सूर्य की तेज किरणों से चेहरे को होने वाले नुकसान से बचाता है और आपके पीएच लेवल को भी मेंटेन करता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं