विज्ञापन

प्रेशर कुकर का ढक्कन अटक जाए तो क्या करें? इन आसान ट्रिक से तुरंत खुल जाएगा

आप चाहें तो एक आसान सी ट्रिक आजमाकर कुकर के फंसे हुए ढक्कन को तुरंत खोल सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-

प्रेशर कुकर का ढक्कन अटक जाए तो क्या करें? इन आसान ट्रिक से तुरंत खुल जाएगा
कुकर का ढक्कन न खुले तो क्या करें?
(Photo Credit: NDTV)

प्रेशर कुकर का इस्तेमाल हम लगभग रोज ही करते हैं. इससे खाना जल्दी बन जाता है और समय भी बचता है. लेकिन कई बार खाना बनाते समय कुकर का ढक्कन अटक जाता है. लाख कोशिश करने पर भी ढक्कन हिलता तक नहीं है. ऐसे में खाना जलने या गंभीर मामलों में कुकर फटने का खतरा रहता है. हालांकि, आप चाहें तो एक आसान सी ट्रिक आजमाकर तुरंत इस ढक्कन को खोल सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-

कुकर का ढक्कन न खुले तो क्या करें?

  • अगर कुकर अभी गर्म है और उसके अंदर भाप या प्रेशर बना हुआ है, तो सबसे पहले गैस बंद कर दें. कुकर को ठंडा होने दें और उसका प्रेशर अपने आप निकलने दें.
  • जब तक कुकर के अंदर प्रेशर है, ढक्कन को बिल्कुल न घुमाएं. कुकर को हिलाने या खोलने की कोशिश करने से गर्म भाप बाहर आ सकती है. इससे हाथ और चेहरा जल सकता है, इसलिए कुकर को ठंडा होने के बाद ही ढक्कन खोलें.
  • हालांकि, अगर प्रेशर पूरी तरह निकल चुका है और फिर भी ढक्कन नहीं खुल रहा है, तो उसे जोर लगाकर न खींचें. इससे अलग कुकर को धीरे से उठाकर टैप या चलते हुए पानी के नीचे रख दें. ऐसा करते ही ढक्कन खुद खुल जाता है.
  • अगर कुकर गर्म है, तो आप उसके ऊपर धीरे-धीरे पानी डाल सकते हैं. बस ऐसा करते समय कुकर से दूरी बनाकर रखें. खासकर चेहरे को कुकर के बहुत पास न ले जाएं.
खाली कुकर का ढक्कन फंस जाए तो क्या करें?

अगर कुकर खाली है और उसमें कोई प्रेशर नहीं है, फिर भी ढक्कन फंस गया है, तो इस कंडीशन में आप एक अलग ट्रिक फॉलो कर सकते हैं. इसके लिए-

  • कुकर के किनारों पर थोड़ा सा सरसों का तेल या कोई भी तेल लगाएं.
  • तेल लगाने के बाद ढक्कन को बहुत हल्के हाथ से घुमाने की कोशिश करें. जोर लगाने की जरूरत नहीं है. तेल की वजह से किनारों पर फंसा हिस्सा थोड़ा ढीला हो सकता है और ढक्कन आसानी से खुल सकता है.
इस बात का रखें ध्यान

कुकर का ढक्कन कभी भी जबरदस्ती न खोलें. अगर ढक्कन हर बार फंस जाता है, तो ऐसे कुकर का इस्तेमाल करने से बचें.

यह भी पढ़ें- घर में बार-बार बन जाते हैं मकड़ी के जाले? ये 4 काम करने से दोबारा नजर नहीं आएगा एक भी जाला
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pressure Cooker, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com