अपना घर साफ रहे तो हर किसी को अच्छा लगता है. लेकिन कई बार घर कितना भी साफ क्यों न हो, कुछ ही दिनों में कोनों और छत पर मकड़ी के जाले नजर आने लगते हैं. हर दिन एक जाला साफ करने के बाद अगले दिन फिर नया जाला नजर आ जाता है. इससे घर गंदा तो लगता ही है, साथ ही कई बार बीमारियां फैलने का खतरा भी रहता है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप मकड़ी के जालों को हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं. फेमस कंटेंट क्रिएटर, ऑथर और होम ऑर्गेनाइजर एक्सपर्ट चैंटेल मिला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने घर से मकड़ियों को दूर रखने के लिए कुछ आसान टिप्स बताई हैं. आप इन तरीकों की मदद से घर में मकड़ी आने से रोक सकते हैं और इस तरह आपको जगह-जगह मकड़ी के जाले भी नजर नहीं आएंगे. आइए जानते हैं इनके बारे में-
मकड़ी के जाले खत्म करने के लिए करें ये काम
नींबू और रोजमेरी की खुशबूचैंटेल बताती हैं, मकड़ियों को सिट्रस खुशबू पसंद नहीं होती है. ऐसे में इन्हें भगाने के लिए आप नींबू और रोजमेरी की मदद ले सकते हैं. इसके लिए एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें कटा हुआ नींबू और रोजमेरी डाल दें. इस पानी की खुशबू को कुछ देर घर में फैलने दें. इससे घर में अच्छी खुशबू भी आएगी और मकड़ियां भी दूर भाग जाएंगी. साथ ही जब पानी ठंडा हो जाए, तो आप इसे एक स्प्रे बोतल में भरकर घर के कोनों में छिड़काव कर सकते हैं. या उस जगह छिड़क सकते हैं जहां मकड़ी के जाले सबसे ज्यादा नजर आते हैं.
पेपरमिंट ऑयल आएगा कामअगर आपको अपने घर की छत या छत के कोनों पर सबसे ज्यादा जाले नजर आते हैं, तो इसके लिए आप पेपरमिंट ऑयल की मदद ले सकते हैं. इसकी तेज गंध भी मकड़ियों को घर से दूर रखने में मदद सकती है. एक कपड़े पर थोड़ा पेपरमिंट ऑयल लेकर छत के कोनों और जाले बनने वाली जगहों को हल्के हाथ से पोंछ दें. इससे मकड़ी उस जगह नहीं आएगी और जला नहीं बना पाएगी.
कीड़ों को रखें दूरचैंटेल आगे बताती हैं, घर में मकड़ी को आने से रोकने के लिए छोटे-छोटे कीड़ों को रोकना भी जरूरी है क्योंकि ये कीड़े ही मकड़ियों के लिए भोजन होते हैं. ये कीड़े दूर करने से भी मकड़ी घर में नहीं आएगी.
कीड़े भगाने के लिए ट्राई करें ये हैक- आप किचन की पेंट्री में जगह-जगह तेजपत्ता रख सकते हैं. इससे वहां आने वाले छोटे-छोटे कीड़ों को दूर रखने में मदद मिल सकती है.
- घर की नालियों से भी छोटे कीड़े, खासकर फ्रूट फ्लाइज घर में आ सकते हैं. इन्हें रोकने के लिए आप घर की छोटी नालियों या पाइप में उबलता हुआ पानी डाल सकते हैं.
- इन सब से अलग सफाई का खास ध्यान रखें. खिड़कियों और दरवाजों के आसपास की जगह, छत के कोने और फर्नीचर के पीछे की जगह समय-समय पर साफ करते रहें. इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर आप अपने घर को साफ और सुंदर रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Lucky Bamboo के पौधे को सूखने से कैसे बचाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया इसे हरा-भरा रखने का आसान तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं