लिपस्टिक लगाना लगभग हर महिला को पसंद होता है. इससे चेहरे का लुक एकदम चेंज हो जाता है और होंठ भी अच्छे दिखते हैं. लेकिन कई महिलाओं की शिकायत होती है कि उनके होंठों पर लिपस्टिक ज्यादा देर तक टिकतनी नहीं है. थोड़ी ही देर में लिपस्टिक साफ हो जाती है. ऐसे में उन्हें बार-बार इसे लगाना पड़ता है. अगर आप भी इन्हीं महिलाओं में से एक हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. इसे लेकर फेमस अमेरिकी प्रोफेशनल मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एजुकेटर लीजा जे ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने ऐसा हैक बताया है, जिससे आपके होंठों पर पूरे दिन लिपस्टिक रह सकती है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
मेकअप आर्टिस्ट ने बताई लिपस्टिक लगाने की खास ट्रिक
लीजा बताती हैं, अगर आप चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक जल्दी न हटे, तो सीधे होंठों पर लिपस्टिक न लगाएं. इससे अलग-
- एक मेकअप ब्रश पर थोड़ा सा लूज पाउडर लें.
- इसके बाद ब्रश को हल्का सा झटक दें, ताकि उसमें से एक्स्ट्रा पाउडर निकल जाए.
- अब, इस ब्रश की मदद से अपने साफ और ड्राई होंठों पर पाउडर लगाएं.
- ध्यान रखें की आपको पाउडर बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं लेना है. ब्रश से हल्के हाथों से होंठों पर पाउडर लगाएं.
- इसके बाद अपनी पसंद का लिप लाइनर लें और इससे होंठों को सही शेप दें.
- इतना करने के बाद आप अपनी पसंद की कोई भी लिपस्टिक लगा सकते हैं.
आप चाहें, तो लिपस्टिक के बाद अपने होंठों पर लिप ग्लोस भी लगा सकती हैं. मेकअप आर्टिस्ट कहती हैं कि इस तरह लगाने से आपके होंठों से पूरे दिन लिपस्टिक साफ नहीं होगी, इतना ही नहीं खाना खाने के बाद भी आपके होंठों से लिपस्टिक नहीं हटेगी. ऐसे में आप भी इस आसान सी ट्रिक को आजमाकर देख सकती हैं.
यह भी पढ़ें- चेहरे से पिंपल के निशान को कैसे साफ करें? एक्सपर्ट ने बताया चेहरे पर पिंपल के बाद गड्ढे हो गए हैं तो क्या करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं