Home Remedies: जायफल रसोई का एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में तरह-तरह से किया जाता है. यह ना सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद है बल्कि जायफल (Nutmeg) से स्किन को भी कई फायदे मिलते हैं. जायफल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं और यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है. जायफल का अगर सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो यह चेहरे पर नजर आने वाली झाइयों (Pigmentation) को कम करता है. झाइयां मेलानिन के ज्यादा प्रोडक्शन के कारण होती हैं. वहीं, धूप का असर, पोषण की कमी और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से भी झाइयां हो सकती हैं. झाइयां ज्यादातर गाल और माथे पर नजर आती हैं. झाइयां देखने पर ऐसा लगता है जैसे त्वचा पर मैल जम गया है. ऐसे में यहां जानिए झाइयों को कम करने के लिए किस तरह घर पर ही जायफल की क्रीम बनाकर लगाई जा सकती है. जायफल की यह क्रीम झाइयों को हल्का करने में असरदार होती है.
एलोवेरा को इस तरह लंबे समय तक किया जा सकता है स्टोर, घर पर ही बना लीजिए यह फायदेमंद जैल
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?
झाइयों के लिए जायफल की क्रीम | Nutmeg Cream for Pigmentation
- इस क्रीम को बनाने के लिए आपको एक चम्मच गुलाबजल, एक जायफल, एक विटामिन ई कैप्सूल, एक चम्मच एलोवेरा जैल और एक चम्मच ही बादाम के तेल की जरूरत होगी.
- इस क्रीम को बनाने के लिए आपको सिलबट्टे का इस्तेमाल करना होगा. सिलबट्टे पर गुलाबजल डालकर जायफल को रगड़ें.
- सिलबट्टे पर जब जायफल का पेस्ट नजर आने लगे तो इसे कटोरी में निकाल लें.
- अब जायफल के पेस्ट में विटामिन ई कैप्सूल को निचोड़कर डालें, एलोवेरा जैल मिलाएं और बादाम का तेल डालकर मिक्स कर लें.
- अच्छे से मिक्स करने पर तैयार है जायफल की क्रीम (Nutmeg Cream). इस क्रीम को किसी एयरटाइट कंटेनर में भरकर रख लें.
- इसे चेहरे पर रात के समय हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं. इस जायफल की क्रीम को रातभर लगाए रखने के बाद सुबह उठकर चेहरा धोकर ही हटाएं.

- झाइयों को कम करने के लिए आलू के रस (Potato Juice) को चेहरे पर लगाया जा सकता है. आलू के रस में रूई डुबोकर चेहरे पर मलें. इसे 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
- हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण झाइयों को हल्का करने में असरदार होते हैं. हल्दी को पानी या फिर दूध के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. त्वचा निखर जाती है.
- झाइयां कम करने में सेब का सिरका भी कारगर हो सकता है. सेब का सिरका स्किन की पिग्मेंटेशन को कम करने के साथ ही स्किन को डैमेज होने से भी बचाता है. इस बात का ध्यान रखें कि सेब का सिरका सादा नहीं लगाया जाता है. सेब के सिरके को पानी के साथ मिक्स करके इसे रूई की मदद से चेहरे पर लगाकर कुछ देर रखें और फिर धोकर हटाएं. हफ्ते में 2 से 3 बार सेब का सिरका इस्तेमाल किया जा सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं