Beauty Hacks: एलोवेरा जैल में एक नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं. इसके सेवन से लेकर इसे स्किन और बालों पर भी खूब लगाया जाता है. एलोवेरा (Aloe Vera) एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. इसे चेहरे पर लगाया जाए तो यह स्किन को हाइड्रेट करता है, सनबर्न की दिक्कत को कम करता है, त्वचा को सूदिंग इफेक्ट्स देता है और एक्ने को मैनेज करने में भी फायदेमंद होता है. बालों पर लगाया जाए तो एलोवेरा से स्कैल्प को पर्याप्त नमी मिलती है, बाल मुलायम बनते हैं और डैंड्रफ कम होने में भी मदद मिलती है. ज्यादातर लोग घर पर ही एलोवेरा की पत्तियां उगाते हैं. लेकिन, इन पत्तियों से जैल निकालकर रखने पर यह एक से डेढ़ दिन में ही खराब हो जाता है. वहीं, आस-पड़ोस से किसी से एलोवेरा की बड़ी और मोटी पत्ती लाकर रखी जाए और उसे सही तरह से स्टोर ना किया जाए तो इससे भी एलोवेरा की बर्बादी होती है. ऐसे में यहां जानिए एलोवेरा जैल को सही तरह से स्टोर करने का क्या तरीका है जिससे एलोवेरा जल्दी खराब ना हो और लंबे समय तक ताजा बना रहे.
खाना खाने के बाद शुगर स्पाइक को 30 फीसदी तक रोकता है यह एक फल, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए फायदे
कैसे करें एलोवेरा जैल स्टोर | How To Store Aloe Vera Gel
- एलोवेरा जैल को स्टोर करने की पहली शर्त है कि इसे ठंडी जगह पर रखा जाए. एलोवेरा को फ्रिज में रखने पर लंबे समय तक खराब नहीं होगा और कम से कम एक हफ्ते तक इस्तेमाल के लिए बिल्कुल सही रहेगा.
- एलोवेरा जैल को स्टोर करने के लिए एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें. किसी स्क्रू वाले जार का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें बाहर की बिल्कुल हवा ना घुस सके.
- एलोवेरा जैल को जिस भी बोतल या जार में रखा जा रहा है उसे धूप से दूर रखें. अगली बार जब भी आप इस कंटेनर में एलोवेरा जैल डाल रहे हों तो इसे पहले अच्छी तरह से साफ कर लें.
- जब भी आप एलोवेरा की पत्ती (Aloe Vera Leaf) को काटें तो इसे बर्फ वाले पानी में डालकर रख सकते हैं. बिना जैल बनाए इस गूदे को पत्ती से जस का तस निकालकर कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
- एलोवेरा जैल बनाने के लिए एलोवेरा की ताजा पत्ती को काटें.
- पत्ते के हरे हिस्से को काटकर हटा दें और सफेद जैल को अलग करें.
- इस सफेद गूदे को मिक्सर में डालकर एक बार घुमा दें.
- इसमें थोड़ा सा गुलाबजल (Rose Water) मिलाकर कंटेनर में भरकर रख दें. बस बनकर तैयार है आपका होममेड एलोवेरा जैल.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं