विज्ञापन

Lucky Bamboo के पौधे को सूखने से कैसे बचाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया इसे हरा-भरा रखने का आसान तरीका

फेमस गार्डनिंग एक्सपर्ट तरुण चौपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि पानी में लगे लकी बैम्बू के पौधे की देखभाल किस तरह करनी चाहिए. आइए जानते हैं इस बारे में-

Lucky Bamboo के पौधे को सूखने से कैसे बचाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया इसे हरा-भरा रखने का आसान तरीका
Lucky Bamboo के पौधे को सूखने से कैसे बचाएं?
(Photo Credit: Freepik)

लकी बैम्बू का पौधा लगभग हर घर में पाया जाता है. ये पौधा देखने में तो सुंदर लगता ही है, साथ ही इसे धार्मिक नजरिये से भी बेहद खास माना जाता है. माना जाता है कि घर में ये पौधा रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और भाग्य साथ देने लगता है. ऐसे में कुछ लोग इसे अपने ऑफिस की डेस्क पर रखना भी पसंद करते हैं. लेकिन कई बार सही देखभाल न होने की वजह से इसकी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं या पौधा सूखने लगता है. अगर आपके घर में भी लकी बैम्बू का पौधा है और उसकी ग्रोथ अच्छी नहीं हो रही है, तो उसकी देखभाल के लिए आप कुछ आसान तरीके आजमा सकते हैं. फेमस गार्डनिंग एक्सपर्ट तरुण चौपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि पानी में लगे लकी बैम्बू के पौधे की देखभाल किस तरह करनी चाहिए. आइए जानते हैं इस बारे में-

नंबर 1- लकी बैम्बू को हमेशा कांच के बर्तन में रखें

सबसे पहले एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि अगर आपने लकी बैम्बू को पानी में लगाया है, तो उसे कांच के बर्तन में रखना बेहतर है. प्लास्टिक या किसी दूसरे बर्तन की जगह कांच का बर्तन इस्तेमाल करने की कोशिश करें. कांच के बर्तन में पौधे की जड़ों और पानी को आसानी से देखा जा सकता है. इससे यह भी पता चलता रहता है कि जड़ें ठीक हैं या नहीं और बर्तन में कितना पानी है.

नंबर 2- पानी जड़ों तक ही रखें

लकी बैम्बू में लाल रंग के धागे बंधे रहते हैं. पौधे के नीचे जिस जगह लाल रंग की छोटी डोरी बंधी होती है, केवल वहां तक ही पानी भरें. यानी पानी इतना ही रखें कि पौधे की जड़ें पानी में डूबी रहें. बहुत ज्यादा पानी रखने से पौधे को नुकसान हो सकता है. इसलिए बर्तन को पूरा पानी से भरने से बचें.

नंबर 3- नल के पानी की जगह फिल्टर वाला पानी दें

तरुण चौपड़ा लकी बैम्बू के गमले या बर्तन में नल का पानी नहीं भरने की सलाह देते हैं. नल या टैप के पानी में कुछ ऐसे तत्व हो सकते हैं, जो पौधे के लिए ठीक नहीं होते. इसलिए कोशिश करें कि पौधे के लिए फिल्टर किया हुआ पानी या पीने वाला साफ पानी इस्तेमाल करें. अगर घर में फिल्टर वाला पानी नहीं है तो बाजार से मिलने वाला साफ पीने का पानी भी इस्तेमाल किया जा सकता है.

नंबर 4- हफ्ते में एक बार पौधे और बर्तन को साफ करें

लकी बैम्बू की अच्छी ग्रोथ के लिए सिर्फ पानी बदलना ही काफी नहीं है. एक्सपर्ट के अनुसार, हफ्ते में कम से कम एक बार बर्तन को अच्छी तरह साफ करें. साथ ही पौधे को बर्तन से निकालकर ऊपर से नीचे तक साफ पानी से धीरे-धीरे धोएं. इससे पत्तियों पर जमा धूल हट जाएगी और जड़ें भी साफ रहेंगी. इसके बाद साफ किए हुए बर्तन में पौधे को वापस रखें और सही मात्रा में साफ पानी डाल दें.

इस तरह छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर आप अपने पौधे को सूखने से बचा सकते हैं और उसे हमेशा हरा-भरा और सुंदर रख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Money Plant की पत्तियों को बड़ा और चमकदार कैसे बनाएं? एक्सपर्ट ने बताया मनी प्लांट में क्या डालना चाहिए
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lucky Bamboo Plant, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com