प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान समेत अन्य कारणों से स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं. साथ ही बेहद कम उम्र में स्किन में झुर्रियां पड़ने लगती हैं और स्किन ढीली हो जाती है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई लोग बाजार में मिलने वाली एंटी-एजिंग स्क्रीम लगाना शुरू कर देते हैं. लेकिन इनमें केमिकल होने के कारण साइड इफेक्ट होने का खतरा बना रहता है. इसी कड़ी में आज हम आपको नेचुरल कोलेजन सीरम बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. खास बात ये है कि ये घर में मौजूद चीजों से आसानी से बन जाएगा.
जरूरी सामग्री
- अलसी के बीज
- चावल
- एलोवेरा जेल
- विटामिन ई कैप्सूल
कैसे बनाएं?
सबसे पहले एक बर्तन में 2 चम्मच अलसी के बीज डालें और 1 कप पानी डालकर हल्की आंच पर उबाल लें. 5-7 मिनट बाद जब पानी गाढ़ा होकर जेल सा बन जाए, तो गैस को बंद कर दें. इसके बाद छलनी की मदद से छान लें. अब चावल का पानी तैयार करें. इसके लिए चावल को किसी बर्तन में घंटे भर के लिए भिगोकर रखें और फिर पानी छान लें. इसके बाद अलसी का जेल और चावल के पानी के साथ एलोवेरा जेल मिक्स करें. फिर इसमें 1 विटामिन-ई कैप्सूल तोड़कर डालें. अब पूरे मिश्रण को अच्छे से फेटें. अब आपका स्मूथ सीरम बनकर तैयार हो जाएगा. इसे आप किसी कांच की बोतल में स्टोर कर सकते हैं.
कैसे करें इस्तेमाल?
इसको इस्तेमाल करना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप फेसवॉश करें और सुखा लें. फिर इस होममेडे कोलेजन सीरम की 4-5 बूंदें लें और मसाज करें. इसे आप रातभर चेहेरे पर लगा रहने दें और सुबह उठकर साफ पानी से धो लें. इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने से घर झुर्रियां दूर होंगी और चेहरा चमक जाएगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: Monsoon Fashion: पसीना, नमी और बारिश से बचाएंगे ये फैब्रिक्स, जानिए इस मौसम में कौन सा कपड़ा पहनना है सबसे सही
यह भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा भी फोन देखे बिना खाना नहीं खाता, तो स्क्रीन की लत छुड़वाने के लिए अपनाए ये 3 तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं