विज्ञापन

पीतल-तांबे के बर्तनों की चली गई चमक और पड़ गए काले? अपनाएं ये 3 आसान क्लीनिंग हैक्स, दिखेंगे नए जैसे

आज हम आपके लिए 3 क्लीनिंग हैक्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप बिना मेहनत के पीतल-तांबे के बर्तनों को नए जैसा चमका सकते हैं.

पीतल-तांबे के बर्तनों की चली गई चमक और पड़ गए काले? अपनाएं ये 3 आसान क्लीनिंग हैक्स, दिखेंगे नए जैसे
पीतल-तांबे के बर्तन कैसे साफ करें?
Photo Credit: NDTV

पीतल-तांबे के बर्तनों को देखते ही अधिकतर लोगों को दादी-नानी का जमाना याद आ जाता है. वहीं, अधिकतर घरों में आज भी पूजा घर में पीतल-तांबे के बर्तन इस्तेमाल किए जाते हैं. लेकिन समय के साथ-साथ इनकी चमक चली जाती है और बर्तन काले पड़ने लगते हैं. दरअसल, हवा और नमी के संपर्क में आने से पीतल और तांबे के बर्तनों का काला पड़ना स्वाभाविक है. ये कालापन आसानी से साबुन और कपड़े साफ नहीं होता है. ऐसे में इन्हें साफ करने के लिए आप कुछ घरेलू ट्रिक्स अपना सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपके लिए 3 क्लीनिंग हैक्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप बिना मेहनत के पीतल-तांबे के बर्तनों को नए जैसा चमका सकते हैं. आइए जानते हैं...

1. नींबू और नमक का करें इस्तेमाल

पीतल-तांबे के बर्तनों को साफ करने के लिए नींबू और नमक काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकता है. इस क्लीनिंग हैक के लिए आपको नींबू को आधा काटना है और उसपर नमक लगाना है. इसके बाद नमक लगे हुए नींबू से बर्तनों को रगड़ें और पानी से धो दें. इससे बर्तनों का कालापन निकल जाएगा और चमक वापिस लौट आएगी. दरअसल, नींबू में मौजूद एसिड और नमक कालापन आसानी से हटा देता है.

2. बेकिंग सोडा और पानी

तांबे और पीतल के बर्तनों को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप एक बर्तन में बेकिंग सोडा लें और उसमें पानी डालकर एक पेस्ट जैसा बना लें. अब इस पेस्ट को बर्तनों पर लगे दाग और कालेपन लगा दें. थोड़ी देर के लिए पेस्ट को ऐसे ही लगा रहने दें और फिर ब्रश से रगड़कर साफ कर लें. इससे तांबे-पीतल के बर्तनों की चमक वापिस से लौट सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. इमली भी है मददगार

आप पीतल-तांबे के बर्तनों को इमली से भी साफ कर सकते हैं. इसके लिए आप इमली को पानी में भिगोकर एक पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को बर्तन पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें. फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें. आखिर में पानी से बर्तन को साफ करें और कपड़े से पोंछ दें. इससे बर्तनों की नई जैसी चमक लौट सकती है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • बर्तनों को कभी भी लंबे समय के लिए गीला न छोड़ें.
  • बर्तन धोने के बाद कपड़े से जरूर साफ कर लें.
  • ज्यादा खुदरे स्क्रबर से साफ करने से बचें
  • अगर आप कोई केमिकल इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसके निर्देशों को जरूर पढ़ लें.

यह भी पढ़ें: दीमक घर में ना आए इसके लिए क्या करें? इन चीजों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज 

यह भी पढ़ें: पानी की टंकी की सफाई के लिए कौन सा रसायन सबसे अच्छा है? जान‍िए यहां पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Cleaning Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com