Hair Care: बालों का रूखापन ऐसी दिक्कत है जिससे अनेक लोग परेशान रहते हैं. अगर आपके बाल भी रूखे हैं और बालों पर किसी तरह की चमक नजर नहीं आती है तो एलोवेरा (Aloe Vera) के इस्तेमाल से आप भी हेयर जैल बनाकर लगा सकते हैं. ये हेयर जैल बालों की फ्रिजीनेस को कम तो करते ही हैं, इनसे बालों का रूखापन दूर होकर बालों कों नमी भी मिल जाती है. एलोवेरा के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी बालों को मिलते हैं सो अलग. एलोवेरा जैल को यूं तो सादा भी लगाया जा सकता है लेकिन 1-2 चीजों को मिलाकर एलोवेरा का कमाल का जैल (Hair Gel) बनकर तैयार हो जाता है.
मेथी के दाने इस तरह हफ्ते में एक बार बालों पर लगाना कर दिया शुरू, तो लंबे और घने होने लगेंगे बाल
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
रूखे बालों के लिए होममेड हेयर जैल | Homemade Hair Gel For Dry Hair
एलोवेरा और गुलाबजलरूखे बालों (Dry Hair) को चमकदार बनाने के लिए 4 से 5 चम्मच गुलाबजल लें और उसे किसी शीशी में डाल लें. इसमें एक चम्मच ताजा एलोवेरा का गूदा लेकर मिला लें और 1 से 2 चम्मच पानी भी मिलाएं. एक विटामिन ई की गोली भी इस मिश्रण में डाली जा सकती है. इसे अच्छे से मिलाएं और बस तैयार है आपका हेयर जैल. इस हेयर जैल को बालों पर लगाया जा सकता है. इसे आप 10 से 15 दिनों तक स्टोर करके भी रख सकते हैं.
हल्दी में इस एक चीज को मिलाकर लगा लिया बालों पर तो सफेद बाल हो जाएंगे काले, खुद देख लीजिए आजमाकर
एलोवेरा और शहदयह हेयर जैल चिपचिपा होता है इसीलिए इसे बालों में हेयर मास्क की तरह लगाकर रखा जाता है और फिर बाल धोते हैं जिससे बालों का रूखापन कम हो जाए और बालों को जरूरी नमी मिल जाए. इसके लिए एक चौथाई कप एलोवेरा जैल लें और उसमें एक चम्मच भरकर शहद (Honey) मिला लें. इन दोनों ही चीजों को अच्छे से मिक्स करें और फिर बालों में लगाएं.
एलोवेरा और नींबू का रसबालों पर इस हेयर जैल को भी बनाकर लगाया जा सकता है. यह हेयर जैल बालों को रूखेपन से ही दूर नहीं करता बल्कि इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ की दिक्कत भी दूर हो सकती है. जैल बनाने के लिए एक चौथाई कर एलोवेरा जैल में कुछ बूंदे नींबू के रस की डालें और मिला लें. इसे बालों पर लगाकर एक घंटा रखें और फिर हेयर वॉश कर लें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं