Long Hair: बाल लंबे और घने हों तो बेहद खूबसूरत लगते हैं. लंबे बालों को अपनी पसंद के अनुसार स्टाइल कर सकते हैं और बाल चाहे छोटे भी हों, लेकिन घने हों तो देखने में अच्छे लगते हैं. आजकल अनेक लोग बालों के झड़ने (Hair Fall) समेत कई हेयर प्रोब्लम्स से परेशान रहते हैं. ऐसे में मेथी के दानों (Fenugreek Seeds) का इस्तेमाल बालों पर बेहद काम का साबित होता है. मेथी के दानों को खानपान में शामिल करने पर सेहत तो अच्छी रहती ही है, ये दाने बालों पर लगाए जाएं तो बालों की कई दिक्कतों से छुटकारा मिल जाता है. अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं, बालों को लंबा और घना बनाना चाहते हैं तो जानिए किस तरह लगाएं मेथी को बालों में.
Cholesterol Control: इस फल को खाने पर गल जाता है गंदा कॉलेस्ट्रोल, जानिए नाम और सेवन का तरीका
लंबे बालों के लिए कैसे लगाएं मेथी | How To Apply Methi For Long Hair
मेथी के दानों में कई गुण पाए जाते हैं. इनमें प्रोटीन, विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है जो बालों को फायदे देती है. साथ ही, मेथी के दाने फ्लेवेनॉइड्स के भी अच्छे स्त्रोत होते हैं. इन दानों को बालों पर लगाने से हेयर ग्रोथ (Hair Growth) होती है, हेयर फॉलिकल्स बेहतर होते हैं और स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है. इसके अलावा, बालों को नमी देने और फ्रिजीनेस को दूर करने के लिए भी मेथी के दाने बालों पर लगाए जा सकते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बच्चों की बुद्धि दौड़ने लगेगी इस तरह, माता-पिता के ये 5 तरीके बच्चे की याद्दाश्त बढ़ा देते हैं
मेथी का हेयर मास्कमेथी के दानों को बालों पर लगाने का सबसे आसान तरीका है इन्हें जस का तस पीसकर लगा लेना. रात में 2 से 3 चम्मच मेथी के दाने पानी में भिगोकर रख दें. इन दानों को अगली सुबह पीसें और पेस्ट बनाकर बालों पर लगा लें. आधा घंटा इस हेयर मास्क को लगाकर रखें. मेथी के इस हेयर मास्क (Methi Hair Mask) से बालों को हाइड्रेशन मिलता है और बाल बढ़ने में भी मदद मिलती है.
मेथी का तेल बनानानारियल तेल के साथ मेथी के दाने बालों पर लगाने से हेयर ग्रोथ होने में मदद मिलती है. इस तेल को बनाने के लिए एक कटोरी नारियल तेल के तेल में 2 चम्मच मेथी के दाने डालें और इन्हें भूरा होने तक भून लें. जब ये दाने पक जाएं तो आंच से तेल को उतार लें. तेल को छानें और बस तैयार है मेथी का तेल इस्तेमाल के लिए. इस तेल से सिर की मालिश करें और रातभर इसे लगाए रखने के बाद अगले दिन सिर धो लें. आप चाहे तो इस तेल को सिर धोने से एक घंटे पहले भी लगाए रख सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं