विज्ञापन

अकेले इंटरनेशनल ट्रिप करने की सोच रहे हैं? ट्रैवलर ने बताया 3 देश रहेंगे सबसे बेस्ट, जानिए क्या है वजह

आज हम आपको सोलो ट्रैवल के लिए 3 ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे. इसकी जानकारी ट्रैवलर जयंत शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर कर दी है.

अकेले इंटरनेशनल ट्रिप करने की सोच रहे हैं? ट्रैवलर ने बताया 3 देश रहेंगे सबसे बेस्ट, जानिए क्या है वजह
इंटरनेशनल सोलो ट्रैवल के लिए कहां जाएं?
Photo Credit: NDTV

हर कोई कभी न कभी अकेले घूमने का सपना जरूर देखता है. सोलो ट्रैवल न सिर्फ नई जगहों को करीब से जानने का मौका देता है, बल्कि कॉन्फिडेंस बढ़ाने और खुद के साथ समय बिताने का भी शानदार एक्सपीरिएंस होता है. हालांकि, पहली बार अकेले विदेश यात्रा की प्लानिंग करने वालों के लिए लिए सबसे बड़ी चुनौती सही और सुरक्षित डेस्टिनेशन चुनना होती है. अगर आप भी सोलो इंटरनेशनल ट्रिप का सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको सोलो ट्रैवल के लिए 3 ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे. इसकी जानकारी ट्रैवलर जयंत शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम से वीडियो शेयर कर दी है.

सोलो ट्रैवल के लिए कौन से 3 देश रहेंगे बेस्ट?

ट्रैवल इन्फ्लुएंसर जयंत ने अपने पसंदीदा 3 देशों के बारे में बताया, जो सोलोो ट्रैवलिंग की शुरुआत करना चाहते हैं. अपने एक्सपीरिएंस को देखते हुए उन्होंने जापान, वियतनाम और थाईलैंड को चुना और बताया कि पहली बार सोलो इंटरनेशनल ट्रिप के लिए ये देश काफी अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं. वीडियो में वो कहते हैं कि 'ये दुनिया के मेरे सबसे पसंदीदा देशों में से हैं और यहां की यात्रा मेरे जीवन के सबसे यादगार एक्सपीरिएंस में शामिल रही है.' 

सोलो ट्रैवल के लिए जापान क्यों रहेगा अच्छा?

जयंत के मुताबिक, जापान उनकी लिस्ट में सबसे ऊपर है, क्योंकि इस देश ने उन्हेंं उम्मीद से कहीं ज्यादा प्रभावित किया. उन्होंने कहा कि जापान ने सच में मेरे सोचने का नजरिया बदल दिया. उन्होंने करीब 15 दिन बिताए और बताया कि हर दिन उन्हें कुछ नया देखने और अनुभव करने का मौका मिला. उनके अनुसार, एक पल आप टोक्यो जैसे मॉर्डन और व्यस्त शहर में होते हैं, तो अगले ही पल पहाड़ों, घने जंगलों और खूबसूरत झरनों के बीच पहुंच जाते हैं. माउंट फूजी का नजारा देखने लायक होता है और यही वजह है कि जापान हर तरह के ट्रैवलर के लिए कुछ न कुछ खास पेश करता है. 

जयंत ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जापान घूमने वालों को टोक्यो, क्योटो, ओसाका, नारा और हाकोने जैसी जगहों को जरूर अपनी लिस्ट में शामिल करना चाहिए. खानपान के शौकीनों के लिए भी जापान किसी स्वर्ग से कम नहीं है. यहां रामेन, सुशी, ताकॉयाकी, ओकोनोमियाकी और माचा से बनी मिठाइयां जरूर ट्राई करनी चाहिए. 

सोलो ट्रैवलर्स के लिए जयंत ने एक सलाह दी कि जापान जाने से पहले पब्लिक ट्रांसपोर्ट की जानकारी ले लें, कुछ कैश अपने पास रखें और इमरजेंसी ऐप्स डाउनलोड करके रखें. इससे यात्रा ज्यादा आसान, सुरक्षित और यादगार बन सकती है.

सोलो ट्रैवलिंग के लिए वियतनाम क्यों?

जयंत के अनुसार, वियतनाम उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो पहली बार सोलो ट्रैवलिंंग करना चाहते हैं. उन्होंने बताया कि 'मैंने यहां 15 दिनों से ज्यादा समय बिताया और हर पल का पूरा आनंद लिया. यहां की कॉफी कल्चर शानदार है. ट्रेन स्ट्रीट एक ऐसा एक्सपीरिएंस है जिसे आपको जरूर देखना चाहिए. सबसे अच्छी बात ये है कि आप ज्यादा पैसे खर्च किए बिना नॉर्थ से साउथ वियतनाम तक यात्रा कर सकते हैं.'जयंत के मुताबिक, वियतनाम में हनोई, हा लॉन्ग बे, निन्ह बिन्ह, होई आन और हो ची मिन्ह सिटी जैसी जगहें जरूर देखने लायक हैं. खानपान के मामले में भी वियतनाम काफी खास है. यहां फो (Pho), बान मी (Banh Mi), एग कॉफी, बुन चा और वियतनामी कॉफी जैसे लोकल फूड को जरूर टेस्ट करना चाहिए.

थाईलैंड क्यों रहेगा अच्छा?

जयंत के मुताबिक, थाईलैंड भी सोलो ट्रैवलिंग शुरू करने वालों के लिए एक शानदार औोर बजट-फ्रेंडली देश है. उन्होंने बताया कि यहां आपको 7 से 8 डॉलर (करीब 600-700 रुपये) पर नाइट में भी हॉस्टल मिल सकते हैं, जिससे यात्रा का खर्च काफी कम हो जाता है. उनके अनुसार, थाईलैंड में आप आइलैंड हॉपिंग का मजा ले सकते हैं, खूबसूरत द्वीपों से सनराइज देख सकते हैं. थाईलैंड की यात्रा के दौरान बैंकॉक, चियांग माई, क्राबी, फुकेत और कोह समुई जैसी जगहों को जरूर अपनी लिस्ट में शामिल करें. वहीं, खाने के शौकीनों के लिए थाईलैंड किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां पैड थाई, मैंगो स्टिकी राइस, टॉम यम सूप, थाई करी और ताजे फलों से बने शेक्स जरूर चखने चाहिए.

यह भी पढ़ें: Chitai Golu Devta: दिल्ली से बनाएं उत्तराखंड का ये ट्रिप प्लान, यहां भगवान को चिट्ठी लिखने दूर-दूर से आते हैं लोग, जानें कैसे पहुंचें मंदिर

यह भी पढ़ें: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में अब 8 महीने तक घूम सकेंगे पर्यटक, वीकेंड पर टिकट होगी महंगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Travel, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com