विज्ञापन

Toilet Seat से ज्यादा गंदा हो सकता है तकिए का कवर... जानें बेडशीट, टॉवल और घर के इन कपड़ों को कितने दिन में धोना चाहिए

Pillowcase Germs: बेडशीट, पिलो कवर, टॉवल और किचन क्लॉथ साफ दिखने के बावजूद जर्म्स का ठिकाना बन सकते हैं. एक्सपर्ट के अनुसार, इन्हें इस्तेमाल के अनुसार नियमित धोना जरूरी है. जानें किस घरेलू कपड़े को कितने दिन में धोना चाहिए और कैसे साफ रखें.

Toilet Seat से ज्यादा गंदा हो सकता है तकिए का कवर... जानें बेडशीट, टॉवल और घर के इन कपड़ों को कितने दिन में धोना चाहिए
बेडशीट, पिलो कवर, टॉवल और किचन क्लॉथ साफ दिखने के बावजूद जर्म्स का है ठिकाना
ndtv

घर में इस्तेमाल होने वाली बेडशीट, पिलो कवर, टॉवल और किचन क्लॉथ हमें साफ दिखाई देते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इनमें जर्म्स नहीं हैं. एक्सपर्ट के अनुसार इन कपड़ों में पसीना, डेड स्किन सेल्स, नमी और खाने के कण जमा होते रहते हैं जो बैक्टीरिया, फंगस, डस्ट माइट्स और दूसरे एलर्जन्स के लिए अनुकूल माहौल बना सकते हैं. इसलिए कपड़े पर दाग या बदबू आने का इंतजार करने के बजाय इस्तेमाल के हिसाब से उनकी नियमित सफाई जरूरी है.

पिलो कवर और बेडशीट में क्यों बढ़ सकते हैं जर्म्स?

सोने के दौरान पसीना और डेड स्किन सेल्स लगातार बेडशीट और पिलो कवर पर जमा होते हैं. अगर इन्हें लंबे समय तक न बदला जाए तो इन पर बैक्टीरिया और डस्ट माइट्स जमा हो सकते हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, लंबे समय तक इस्तेमाल किए गए पिलो कवर पर बैक्टीरिया की काफी अधिक मात्रा मिलने का दावा किया गया है. हालांकि जर्म्स की मात्रा इस्तेमाल, वातावरण और सफाई की आदतों के अनुसार बदल सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

टॉवल और किचन क्लॉथ में भी रखें खास ध्यान

बाथ टॉवल में नमी लंबे समय तक बनी रह सकती है. जबकि किचन क्लॉथ पर तेल, खाने के कण और पानी जमा होते रहते हैं. एक्सपर्ट के अनुसार, ऐसे कपड़ों की नियमित सफाई जरूरी है. किचन और बर्तन पोंछने वााले कपड़े रोज धोना बेहतर है. बाथ टॉवल को 3-4 इस्तेमाल के बााद धोना चाहिए और हैंड टॉवल को हर 1-2 दिन में साफ करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- टॉयलेट और बाथरूम की नाली से घर में आ जाते हैं सांप? जानिए क्या है वजह और क्या रखें सावधानी

किस घरेलू कपड़े को कब धोएं?

Latest and Breaking News on NDTV

पिलो कवर- हफ्ते में 1 बार
बेडशीट- हफ्ते में 1 बार
बाथ टॉवल-  3-4 इस्तेमाल के बाद
हैंड टॉवल-  हर 1-2 दिन
किचन क्लॉथ- रोज
बर्तन पोंछने का कपड़ा- रोज
एप्रन- 2-3 इस्तेमाल के बाद
डुवेट कवर-  2-4 हफ्ते में
सोफा और कुशन कवर-  2-4 हफ्ते में
टेबल क्लॉथ- हफ्ते में 1 बार
पावदान- हफ्ते में 1 बार
फ्रिज कवर- 2-3 हफ्ते में
पर्दे- 1-3 महीने में

गंदे कपड़ों से हो सकती हैं ये परेशानियां

एक्सपर्ट ने बताया कि गंदे और नम कपड़ों में मौजूद बैक्टीरिया, फंगस और एलर्जन्स कुछ लोगों में स्किन एलर्जी, फंगल इंफेक्शन और सांस से जुड़ी एलर्जी जैसी समस्याओं को ट्रिगर कर सकते हैं. खाासकर जिन लोगों को पहले से एलर्जी या अस्थमा की समस्या है. उन्हें घरेलू कपड़ों की सफाई पर ज्यादा ध्यान देनाा चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

कपड़ों को जर्म्स से बचाने के लिए क्या करें?

एक्सपर्ट के अनुसार, घरेलू कपड़ों को नियमित रूप से धोने के साथ उन्हें पूरी तरह सुखाना भी जरूरी है. गीले टॉवल याा कपड़ों को लंबे समय तक पड़ा न रहने दें. किचन क्लॉथ, टॉवल, बेडशीट और डोरमैट को एक साथ धोने से बचें. बर्तन और किचन स्लैब के लिए अलगग कपड़े रखें, ताकि क्रॉस-कंटैमिनेशन का जोखिम कम हो. साथ ही कपड़ों को धोने के बाद अच्छी तरह सुखाएं. धूप में सुखाना मददगार हो सकता है, लेकिन केवल धूप में रखने को सफाई का विकल्प नहीं माना जानाा चाहिए. सबसे जरूरी है कि कपड़े को सही तरीके से धोकर पूरी तरह सुखाया जाए.

ये भी पढ़ें- बिना रगड़े, घर की गंदी मार्बल और बाथरूम टाइल्स कैसे चमकाएं, जानिए फर्श साफ करने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Germs, Pillowcase, Bedsheet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com