Menstrual hygiene tips : अगर वर्किंग लेडी है तो उसके साथ ऑफिस और घर दोनों की जिम्मेदारियां होती हैं. इसके चलते उनका पूरा दिन हैक्टिक होता है. परेशानी तब और बढ़ जाती है जब पीरियड आ जाता है. क्योंकि इस दौरान किसी को क्रैंप पड़ते हैं तो किसी का मूड स्विंग होता है. ऐसे में काम और घर को बैलेंस करना बहुत मुश्किल होता है. वहीं, मासिक के दौरान हाइजीन का ध्यान रखना भी एक चुनौती भरा काम होता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे जिसे कामकाजी महिलाओं को अपने ऑफिस बैग में जरूर कैरी करना चाहिए ताकि मेंस्ट्रुअल हाइजीन बरकरार रहे क्योंकि इसमें जरा सी भी लापरवाही सेहत को बिगाड़ सकती है.
मेंस्ट्रुअल हाइजीन के लिए क्या करें कैरी | What to carry for menstrual hygiene
- महिलाओं में यू टी आई इंफेक्शन (UTI Infection) का खतरा हमेशा बना रहता है. इसलिए अपने साथ डिस्पोजल टॉयलेट (disposal toilet) सीट जरूर रखें. यह सीट टॉयलेट सीट पर फैले संक्रमण से बचाने का काम करता है. इससे बल्ड स्टेन सीट पर लगने से भी बच जाता है.

- वेट वाइप्स (wet wipes) भी अपने साथ कैरी करें क्योंकि मासिक धर्म में प्राइवेट पार्ट में स्वेटिंग की परेशानी बहुत होती है खासकर गर्मी के मौसम में. ऐसे में आपको इंफेक्शन होने का डर रहता है. इस स्थिति में ये वाइप्स आपको बचाती है. आप इससे प्राइवेट पार्ट को ड्राई कर सकती हैं.

- पीरियड के दौरान इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में आपको अपने साथ एक सैनिटाइजर जरूर कैरी करना चाहिए. अगर आप पब्लिक टॉयलेट यूज करते हैं इस दौरान तो स्प्रे करके ही बैठें उसपर. इससे आप यू टी आई इंफेक्शन से बच सकती हैं.

- वहीं, अपने साथ एक्सट्रा पैड जरूर कैरी करें. ताकि आप समय-समय पर अपने पैड को बदल सकें. पैड अगर आप हमेशा अपने साथ रखेंगी तो ये किसी और के भी काम आ सकता है ऑफिस में.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं