देशभर में हर घर की सुबह एक कप गरमा-गरम चाय से होती है. लेकिन चाय बनने के बाद जो बची हुई पत्ती बचती है, उसे ज्यादातर लोग खराब समझकर कचरे में फेंक देते हैं. क्या आपकों पता है कि यह फेंकी जाने वाली चाय की पत्ती आपके घर की सफाई, कांच के बर्तनों को चमकाने और पौधों की सेहत सुधारने के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसलिए इसको फेंकने के बजाय घर के इस्तेमाल में यूज करों. जानकारी के अनुसार, चाय पत्ती में एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल गुण घर के कई मुश्किल कामों को चुटकियों में आसान बना सकते हैं. इसलिए अपने घर में चाय छानने के बाद पत्ती को फेंकने की गलती बिल्कुल न करें. आइए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने के 5 सबसे असरदार और काम के तरीके.
शीशे और कांच की सफाई में करें इस्तेमाल
जानकारी के अनुसार, चाय बनाने के बाद बची पत्ती को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, इसके बाद दूध और चीनी के अवशेष निकल जाएं तो इसे पानी में उबालकर अच्छी तरह छान लें और पानी ठंडा होने दें. बता दें कि सबसे पहले किसी छोटे हिस्से पर इसका इस्तेमाल करके देखें. ध्यान रखें कि चाय के पानी से कुछ सतहों पर दाग पड़ सकते हैं, इसलिए महंगे या खाास तरह के शीशे पर इसका इस्तेमाल करने से बचें. बेहतर चमक के लिए कांच साफ करने वाला सामान भी इस्तेमााल कर सकते हैं.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
ऐसे करें चाय की पत्ती का यूज
एक्सपर्ट ने बताया कि अगर चाय की पत्ती को सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह बहुत अच्छी जैविक खाद तैयार हो सकती है. सबसे पहले इस्तेमाल की हुई चायपत्ती को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. चायपत्ती को धोने के बाद इसको धूप में सूखा लें. जब चायपत्ती पूरी तरह सूख जाए, तब उसे पौधों की जड़ में थोड़ा-थोड़ा डालना चाहिए. सूखी चायपत्ती मिट्टी में जाकर धीरे-धीरे नाइट्रोजन बनाने में मदद करती है, जिससे पौधों की ग्रोथ तेजी से होती है.
गमलों की मिट्टी में मिलाएं चाय की पत्ती
इसके अलावा, इस्तेमाल की हुई चाय की पत्ती को अच्छी तरह धोकर पूरी तरह सुखा लें. इसके बाद थोड़ी मात्रा में इसे खाद या कम्पोस्ट में मिला लें. चाय की पत्ती में कुछ पोषक तत्व होते हैं, लेकिन इसे पौधों के लिए खााद नहीं माना जाता है. गीली पत्ती सीधे गममले में ज्यादा माात्रा में डालने से फफूंद लग सकती है. इसलिए चाय की पत्ती का सही समय पर इस्तेमाल करें.
लकड़ी के फर्नीचर पर बरतें सावधानी
चाय की पत्ती से बने पानी को लकड़ी के फर्नीचर पर इस्तेमाल करने का घरेलू नुस्खा सोशल मीडिया पर वायरल है. लेकिन इससे लकड़ी पर दाग पड़ सकते हैं या उसकी पॉलिश खराब हो सकती है. इसलिए इसे सीधे फर्नीचर पर न लगाएं. लकड़ी की सफााई के लिए सबसे पहले इसकी सतह को क्लीनर से साफ कर लें.
ये भी पढ़ें- Shoes Cleaning Hacks: जूते के दाग कैसे हटाएं? जानिए जूतों को साफ करने का आसान तरीका
हाथों से बदबू कम करने में मिलेगी मदद
अगर आपके हाथ से प्याज या लहसुन की बदबू आ रही है तो साबुन और बहते पानी से हाथ धोएं. चाय बनाने के बाद इस्तेमाल की हुई चाय की पत्ती को हाथों पर रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे स्किन पर जलनन हो सककती है. ऐसी कोई बाद सोशल मीडिया पर नहीं है जहां लिखा हो कि चाय की पत्ती को हाथ में रगगड़ने से हाथ की बदबू दूर हो जाती है.
किचन सिंक की सफाई में न डालें पत्ती
चाय की पत्ती को सिंक में रगड़ने या नाली में डालने के बजाय कूड़ेदान या कम्पोस्ट में डालें. इससे पाइप लाइन जाम हो सकती है. चॉपिंग बोर्ड और किचन सिंक की सफाई के लिए डिशवॉश या उपयुक्त क्लीनर का इस्तेमाल करें. ध्यान रखें कि चााय की पत्ती बैक्टीरिया खत्म करने वालाी दवा नहीं है. इसलिए इसका यूज करने से बचें.
ये भी पढ़ें- जिद्दी मैल कैसे निकालें? मैल छुड़ाने के लिए कौन सी क्रीम अच्छी है, घर पर यूं बनाइए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं