Relationships: कहते हैं लड़कियों को समझना नामुमकिन होता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. लड़िकयां सुलझी हुई होती हैं और जिन्हें चाहने लगती हैं उनके लिए खुली किताब सी हो जाती हैं. हालांकि, दिल टूटने का डर लड़कियों में हमेशा ही रहता है इसीलिए कई बार अपनी फीलिंग्स बयां करने से डरती हैं और इंतजार करती हैं कि लड़का सामने से चलकर आए और अपनी मोहब्बत का इज़हार करे. लेकिन, मामला लड़कों के लिए भी आसान नहीं होता है. लड़के अक्सर समझ नहीं पाते कि लड़की उनसे प्यार करने लगी है या यह सिर्फ दोस्ती भर है. ऐसे में अगर आप भी इसी उलझन में हैं कि अपने मन की बात कहें या नहीं तो यहां जानिए बॉडी लैंग्वेज (Body Language) के कुछ संकेत और लड़कियों की ऐसी आदतें व काम जो ये बयां करती हैं कि शायद उसे आपसे प्यार होने लगा है.
बालों में चमक ले आएगा मेहंदी का यह हेयर मास्क, जान लीजिए किस तरह होगा तैयार
संकेत कि लड़की आपसे प्यार करने लगी है
आपके लिए हमेशा हाजिर रहती है - अगर लड़की हमेशा आपके लिए फ्री रहती है, अपना हर काम आपके लिए किनारा कर देती है, आपके मैसेज का, फॉन कॉल्स का रिप्लाई हमेशा करती है और आपको किसी काम के लिए मना नहीं करती तो हो सकता है आप उसके लिए प्रायोरिटी (Priority) बनने लगे हैं. ऐसा अक्सर दोस्ती में भी होता है लेकिन सिर्फ दोस्ती में बहुत कम ही लड़कियां लड़को को प्रायोरिटी बनाती हैं, लेकिन प्यार में ना चाहते हुए भी आप उसके लिए सबसे जरूरी बनते चले जाते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखते हैं ये 3 योगासन, लू और चिलचिलाती धूप का नहीं होगा बॉडी पर असर
आपके करीब रहने के बहाने ढूंढना - अगर वह जानबूझकर आपके करीब रहने के बहाने ढूंढती है, आपके करीब आती है, राह चलते हुए या कहीं बैठे हुए आपका हाथ पकड़ती है या पकड़ना चाहती है तो हो सकता है वह आपको पसंद करती है.
उसे दूसरी लड़कियों से जलन होती है - लड़कियां जिससे प्यार करती हैं उसे दूसरी लड़िकयों के साथ देखकर उन्हें जलन (Jealousy) होती है और गुस्सा भी आता है. यह गुस्सा अक्सर ही लड़कियां बयां भी करती हैं.
आपकी आंखों में देखना - जब हम किसी से प्यार करते हैं तो हमें उसकी आंखों में देखना बेहद अच्छा लगता है. खासकर जब आप बात कर रहे हैं तो उसका आपकी आंखों में प्यार से झांकना उसकी चाहत का इज़हार हो सकता है.
आपकी तरफ देखते रहना - अगर आप उससे थोड़ा दूर खड़े हैं या मान लीजिए ऑफिस में दूसरे कोने पर बैठे काम कर रहे हैं और हर थोड़ी देर में उसकी निगाह आप पर आकर रुकती है तो हो सकता है वह आपको चाहती है. इस तरह बार-बार उसी को देखने का मन करता है जो हमें अच्छा लगता है.
ख्याल रखने की आदत - प्यार में लड़कियां बेहद ख्याल रखने की कोशिश करती हैं, चाहे आपकी पसंद की चीजें आपके लिए लाना हो या फिर आपके खाने-पीने पर आपको टोकना या बार-बार याद दिलाना हो, लड़कियों का प्यार उनकी केयर (Care) से भी मापा जा सकता है. चोट आपको लगती है तो दर्द उसे होता है, वह सीधे तौर पर नहीं जताती तो उसके गुस्से से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसे फर्क पड़ रहा है.
आपके साथ वह खुश दिखती है- जब लड़कियां उस व्यक्ति के साथ होती हैं जिससे वे प्यार करती हैं तो उनकी सारी चिंता हवा हो जाती है. उनकी खुशी (Happiness) आपके चेहरे को देखकर ही बढ़ जाती है और चेहरे पर मुस्कुराहट दिखने लगती है. ना उन्हें अपने फोन की सुध रहती है और ना ही घर जाने की या कोई काम करने की.
एक दिन में 28 गानों की रिकोर्डिंग कर इस सिंगर ने बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड | Bollywood GoldNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं