Smelly Socks: बारिश और गर्मी के मौसम में जूतों-मोजों से दुर्गंध आना काफी ज्यादा आम बात है. कई बार इसके कारण शर्मिंदा होने की स्थिति भी बन जाती है. दरअसल, कई बार पूरे दिन जूते पहनने के कारण पैरों में पसीना आ जाता है और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जिसके कारण बदबू आना शुरू हो जाती है. कई बार हम जूतों-मोजों को बार-बार धोते भी हैं, लेकिन फिर भी बदबू से छुटकारा नहीं मिलता. इसी कड़ी में आज हम आपको 3 ऐसे आसान हैक्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद सेे आप मोजों की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं. इससे मोजे बार-बार धोने की जरूरत नहीं पड़ेगी और फ्रेशनेस भी बनी रहेगी.
1. विनेगर का करें इस्तेमाल
अगर आपके मोजों से बहुत ज्यादा गंदी बदबू आती है और बार-बार धोने के बाद भी छुटकारा नहीं मिलता तो आप ये उपाय अपना सकते हैं. इसके लिए आप मोजों पर विनेगर का स्प्र कर दें और कुछ देर के लिए छोड़ देंं. इससे मोजे की बदबू चली जाएगी और आप इन्हें फिर से पहन सकते हैं.
2. टेलकम पाउडर करेगा मदद
आप इस उपाय को बदबू को कम या कंट्रोल करने के लिए अपना सकते हैं. इसके लिए आप जब भी मोजे पहनें तो इससे पहले अपने तलवों पर टेलकम पाउडर लगा लें. माना जाता है कि ऐसा करने से पसीना कम आता है और बैक्टीरिया पनपने का खतरा कम हो जाता है. साथ ही बदबू भी नहीं आती है.
3. धूप में सुखाएं
अगर आपके मोजे से अक्सर बदबू आती है तो आप ये हैक जरूर अपनाएं. इसके लिए आप मोजे को खुली हवा और तेज धूप में सुखा दें. इससे मोजे की बदबू दूर हो जाएगी और वापिस से फ्रेशनेस आ जाएगी. साथ ही इससे आपको मोजों कोो बार-बार धोने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपको पैरो में पसीना ज्यादा आता है तो आप हमेशा कॉटन के मौजे ही पहनें.
- सिंथेटिक मोजे पहनने से आपको बचना चाहिए.
- मोजों को हमेशा 3 से 4 महीनों में बदल देना चाहिए.
- बदबू से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से मोजों को धोते रहें.
यह भी पढ़ें: दांतों का पीलापन कैसे हटेगा? पीलेपन को दूर कर मोतियों जैसा चमका देंगे ये 3 घरेलू उपाय, मसूड़े भी बनेंगे मजबूत
यह भी पढ़ें: छत से काई कैसे हटाएं? काई हटाने के लिए कौन सी दवा अच्छी है, जानिए यहां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं