- इस तरीके से भगाएं चूहे.
- चूहे अपने ठिकानों पर आने से डरने लगेंगे.
- रामबाण इलाज साबित होते हैं ये उपाय.
Home Remedies: इस मौसम में घर के कोने में दुम दबाए बैठे चूहे दिख ही जाते हैं. कभी वे एक जगह से दूसरी जगह तक छलांग लगाए नजर आते हैं तो कभी इस ताक में रहते मिलते हैं कि कब कोई खाना खुला दिखे और कब वे उसपर लपक पाएं. लेकिन, घर में इन चूहों (Rats) की बदमाशी दिन दोगुनी और रात चौगुनी तेजी से बढ़ती है और वक्त रहते इन्हें ना भगाया जाए तो यह अपनी पूरी बस्ती ही आपके घर में बसा सकते हैं. यहां कुछ ऐसे घरेलू उपाय और टिप्स दिए गए हैं जिनकी मदद से आप इन चूहों को बिना मारे भी घर से भगा सकते हैं.

Karwa Chauth पर सिल्की शाइनी दिखेंगे बाल इन घरेलू चीजों से, नहीं लगाने पड़ेंगे पार्लर के चक्कर
चूहों को बिना मारे घर से भगाने के तरीके | Getting Rid Of Rats Without Killing Them
प्याज की गंध
प्याज से निकलने वाली गंध टॉक्सिक (Toxic) होती है जिससे चूहे दूर भागते हैं. आप घर के कोने-कोने और चूहे के ठिकानों पर प्याज का रस या प्याज को बीच में से काटकर रख सकते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि आपके घर के जानवर इस प्याज से दूर रहें क्योंकि यह उनके लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लाल मिर्च का पाउडर अच्छे-अच्छे जानवरों को दूर भगा देता है तो फिर चूहा भला इससे कैसे बच पाएगा. चूहों को घर से भगाने के लिए इस नुस्खे को बेझिझक अपनाया जा सकता है. घर के दरवाजे के पास और किचन के काउंटर और जमीन के किनारों पर लाल मिर्च का पाउडर छिड़क दें. इन जगहों पर चूहे सबसे ज्यादा नजर आते हैं और इस नुस्खे की मदद से फिर दोबारा आपको दिखाई नहीं देंगे.
एक गिलास पानी में लहसुन (Garlic) को घिसकर मिलाएं और अच्छे से हिला लें. इस पानी को चूहों के घूमने वाली जगह पर छिड़क दें. चूहे लहसुन से दूर भागते हैं. इस मिश्रण को और अधिक असरदार बनाने के लिए आप इसमें लोंग की कुछ कलियां डाल सकते हैं.
लौंग का तेल (Clove Oil) की छोटे कीणे-मकौड़ों (Rodents) को दूर भगाने का काम करता है. इसके इस्तेमाल के लिए कुछ लौंग की कलियों को मलमल के कपड़े में बांधकर चूहों के बिलों में ले जाकर रख दें. इससे चूहे भाग भी जाएंगे और दोबारा अपने ठिकानों पर आने से डरेंगे भी.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
अमिताभ बच्चन का 80वां जन्मदिन, प्रशंसकों का मुस्कान के साथ किया अभिवादन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं