Face Pack For Glowing Skin: चेहरा निखारने के लिए हम क्या से क्या नहीं करते, कभी बाजार से महंगी क्रीम लेकर आते हैं तो कभी जेब खाली कर देने वाले स्किन ट्रीटमेंट्स कराते हैं. कई बार तो लोग घर पर ही बिना जाने और समझे तरह-तरह की चीजें लगाना शुरू कर देते हैं. लेकिन, इन चीजों से चेहरा निखर ही जाए इसकी कोई गारंटी नहीं होती. ऐसे में चेहरे पर कौनसे नुस्खे सचमुच कामयाब होंगे ये बता रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह. श्वेता सेहत का तो ख्याल रखती ही हैं साथ ही श्वेता का चेहरा भी दमकता हुआ नजर आता है. अपनी ग्लोइंग और बेदाग स्किन के सीक्रेट को अब श्वेता ने सभी से शेयर किया है. श्वेता ने बताया कि किस तरह वह घर पर ही एक फेस पैक (Face Pack) बनाकर लगाती हैं जिसे महीने में बस 7 दिन लगाने पर ही उनकी स्किन बेदाग नजर आती है, डार्क स्पॉट्स कम होते हैं, स्किन डल नहीं दिखती है और चेहरे पर कसावट बढ़ती है सो अलग. आप भी श्वेता के इस स्किन केयर सीक्रेट को अपना बना सकते हैं. जानिए इस फेस पैक को कैसे तैयार करती हैं श्वेता.
त्वचा के अंदर उगते हैं बाल, तो इन इनग्रोन हेयर को दूर करने में मदद करेंगे स्किन डॉक्टर के ये 2 टिप्स
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ग्लोइंग स्किन के लिए होममेड फेस पैक | Homemade Face Pack For Glowing Skin
त्वचा निखारने वाले इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको एक चम्मच मुलेठी का पाउडर और एक चम्मच अलसी के बीजों का जैल (Flaxseeds Gel) लेकर अच्छे से मिलाना है. अब इस मिश्रण को बर्तन में चढ़ाकर उबालें जिससे इसका टेक्सचर जैल जैसा हो जाए. इसे आंच से उतार लें. अब इसमें एलोवेरा और थोड़ी सी कस्तूरी हल्दी डाल लें. आखिर में थोड़ा गुलाबजल डालकर अच्छे ले मिक्स करें. फेस पैक अच्छी तरह ठंडा हो जाए इसके बाद ही इसे चेहरे पर लगाएं.
इस फेस पैक को न्यूट्रिशनिस्ट एक बार बनाती हैं और फिर आइस क्यूब्स ट्रे में डालकर जमा लेती हैं. इसके बाद वे इसे आइस क्यूब्स की ही शेप में उठाकर बाकी दिन चेहरे पर मलती हैं और कुछ देर लगाकर रखने के बाद धोकर हटाती हैं.
न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि इस फेस पैक से त्वचा टाइट होती है. इससे स्किन मुलायम हो जाती है, डार्क स्पॉट्स कम हो जाते हैं और स्किन को हाइड्रेशन मिलता है जिससे खुद ही स्किन ग्लोइंग, टाइट (Tight Skin) और चमकती हुई नजर आती है.
कैसे बनाते हैं अलसी के बीजों का जैल
अलसी के बीजों के जैल को घर पर ही बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है. सबसे पहले पानी के साथ अलसी के बीजों को आंच पर चढ़ा दें. एक चौथाई कप अलसी के बीजों के साथ 2 कप पानी लिया जा सकता है. जब अलसी के बीजों को उबाला जाएगा तो पानी का टेक्सचर जैल में बदलता हुआ नजर आने लगेगा. जब पानी एकदम जैल जैसा हो जाए तो आंच बंद कर दें. मिश्रण ठंडा हो जाने के बाद इसे किसी मलमल के कपड़े में डालें और फिर छानकर निकाल लें. छानने के बाद बर्तन में अलसी का जैल नजर आएगा. इस जैल को चेहरे पर लगाया जा सकता है और यह बालों पर लगाने के लिए भी बेहद अच्छा होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं