बारिश के मौसम गर्मी से राहत तो देता है लेकिन अपने साथ-साथ कई परेशानियां भी लाता है. इस सीजन में चींटियां बिल से निकलकर घरों में घुसने लगती है. किचन से लेकर बेडरूम तक चींटियों का आतंक परेशान कर देता है. अगर आप भी ऐसी ही समस्या से जूझ रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. आज हम आपको 5 ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप चींटियों से छुटकारा पा सकते हैं. खास बात ये है कि आपको किसी खतरनाक केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा.
1. दालचीनी और लौंग
किचन में मौजूद दालचीनी और लौंग से आप चींटियों से छुटकारा पा सकते हैं. इसके लिए आप दालचीनी पाउडर और कुछ लौंग को ऐसी जगह रख दें जहां आपको चींटियां काफी ज्यादा दिखाई दे रही हों. दरअसल, इन मसालों की तीखी गंध चींटियों को दूर भगाने में मदद करती है.
2. नींबू और सिरका
इस उपाय के लिए आप एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में नींबू और सिरका मिलाएं. इसके बाद इसमें नींबू रस मिला दें. अब इस घोल को उस जगह छिड़कें जहां चींटियां आपको काफी ज्यादा दिख रही हों. इससे न केवल चींटियां भागेंगे बल्कि ट्रेल को भी मिटा देगा.
3. चाक या टेलकम पाउडर
चाक में कैल्शियम कार्बोनेट पाया जाता है जो चींटियों के लिए बाधा बनता है. ऐसे में जहां आपको चींटियां दिख रही हों, आप वहां चाक पाउडर या चाक से लाइन खींच दें. इसके अलावा आप टेलकम पाउडर भी छिड़क सकते हैं. कहा जाता है कि ये पाउडर चींटियों की चाल को धीरे कर देता है और आगे बढ़ने से रोकता है.
4. लाल मिर्च पाउडर
खिड़कियां, दरवाजे और अन्य जगहों पर जहां आपको चींटियां नजर आए वहां लाल मिर्च पाउडर को छिड़क दें. लाल मिर्च की तीखी गंध चींटियों को दूर रखने में मदद करती है.
5. एसेंशियल ऑयल
पेपरमिंट ऑयल, यूकेलिप्टस और टी ट्री ऑयल जैसे एसेंशियल ऑयल चींटियों को भगाने में मदद कर सकते हैं. दरअसल, इनकी गंध भी चींटियों को पसंद नहीं होती है, जिससे वे दूर भागती हैं. ऐसे में आप एसेंशियल ऑयल को चींटियों वाली जगह पर स्प्रे कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: केंचुआ की दवाई क्या है? केंचुआ की दवाई घर पर तैयार करें 10 मिनट में
यह भी पढ़ें: मेंढक किस गंध से सबसे ज्यादा नफरत करते हैं? मेंढक को घर से भगाने के लिए क्या करना चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं