Lighter Tips And Tricks: अधिकतर घरों में गैस स्टोव को जलाने के लिए लाइटर का इस्तेमाल किया जाता है. बस एक ही क्लिक में चिंगारी आती है और चूल्हा अच्छे से जल जाता है. वहीं, कई बार ऐसा होता है हम कितनी बार भी क्लिक कर लें, लेकिन लाइटर से चिंगारी नहीं आती. ऐसे में कई लोग लाइटर को फेंक देते हैं और नया इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ आसान टिप्स और ट्रिक्स अपनाकर लाइटर को वापिस से सही किया जा सकता है. आज हम आपको ऐसी ही कुछ ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप लाइटर को सही कर सकते हैं. इससे एक ही क्लिक में चिंगारी आ जाएगी और गैस ऑन हो जाएगी.
1. सफाई करें
कई बार लाइटर के अंदर गंदगी इतनी ज्यादा जम जाती है कि उससे लाइटर सही से काम नहीं करता. ऐसे में आप एक बार लाइटर की चिंगारी निकलने वाली जगह यानी स्पार्क पिन को साफ करें. इसके लिए आप कपड़े का टुकड़ाा या फिर ईयरबड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा ध्यान रहे कि आप किसी हार्ड चीज से लाइटर साफ न करें, वरना ये पूरी तरह से खराब हो सकता है.
2. लाइटर को धूप में रखें
लाइटर खराब होने की समस्या आमतौर पर ठंडे दिनों या फिर सर्दियों के मौसम में आती है. ऐसे में आप लाइटर को कुछ घंटों के लिए बाहर धूप में रख दें. धूप से मिलने वाली गर्मी से लाइटर की नमी खत्म हो जाएगीी और ये वापिस से सही से काम कर सकता है.
3. टिक-टिक या क्लिक की आवाज न आए तो क्या करें
अगर आप आपके लाइटर से टिक-टिक या क्लिक की आवाज नहीं आती है, तो ऊपर से इसकी सफाई करें. दरअसल, कई बार धूल-मिट्टी, तेल या खाने-पीने के समान के छोटे-छोटे अंश लाइटर में चिपक जाते हैं. इससे लाइटर को सही से क्लिक नहीं कर पाते हैं. इसके अलावा आप यह भी ध्यान से देखें कि लाइटर कहीं से टूटा या मुड़ा हुआ न हो. सफाई के लिए आप हमेशाा कपड़े का टुकड़ा, ब्रश या फिर ईयरबड का ही इस्तेमाल करें.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
यह भी पढ़ें: चाय की छन्नी में जम गई है गंदगी? इस ट्रिक से 5 मिनट में हो जाएगी साफ, छन्नी दिखेगी नई जैसी
यह भी पढ़ें: Gardening Tips: बारिश में बढ़ गया है सांपों का खतरा? घर में लगाएं ये 4 पौधे, नहीं फटकेंगे आसपास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं