विज्ञापन

चाय की छन्नी में जम गई है गंदगी? इस ट्रिक से 5 मिनट में हो जाएगी साफ, छन्नी दिखेगी नई जैसी

अगर आपकी चाय की छन्नी पर कालिख जैसी जमने लगी है, तो आप एक आसान हैक फॉलो कर इसे मिनटों में साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-

चाय की छन्नी में जम गई है गंदगी? इस ट्रिक से 5 मिनट में हो जाएगी साफ, छन्नी दिखेगी नई जैसी
चाय की छन्नी साफ करने के लिए आजमाएं ये आसान ट्रिक
(Photo Credit: NDTV)

हर भारतीय घर में दिन में 2 से 3 बार चाय बन ही जाती है. ज्यादातर लोगों के दिन की शुरुआत ही चाय की चुस्की के साथ होती है. अब, चाय बनाने के बाद लोग इसे छानकर पीते हैं. ऐसे में छन्नी के बार-बार इस्तेमाल से कई बार उसमें जिद्दी कालिख जैसी जमने लगती है. ये कालिख इतनी गाढ़ी होती है कि कई बार साफ करने के बाद भी निकलती नहीं है. ऐसे में लोग छन्नी को फैंकने पर मजबूर हो जाते हैं. हालांकि, आप चाहें, तो एक आसान ट्रिक फॉलो कर केवल 5 मिनट में इस कालिख या गंदगी को साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-

कैसे साफ करें चाय की छन्नी?

ये कमाल का हैक मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. अधिक कमाल की बात यह है कि इसके लिए आपको किसी महंगे क्लीनर या किसी खास केमिकल की जरूरत भी नहीं पड़ती है.

क्या करें?
  • सबसे पहले गैस ऑन करें और गंदी चाय की छन्नी को सीधे आंच के ऊपर रख दें.
  • छन्नी को तब तक गर्म करें जब तक वह लाल न दिखने लगे.
  • थोड़ी देर बाद आप देखेंगे की छन्नी में जमा सारी गंदगी जलकर काले कार्बन में बदल जाएगी.
  • तब गैस बंद कर दें और छन्नी को पूरी तरह ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
  • जब छन्नी पूरी तरह ठंडी हो जाए, तब किसी भी डिशवॉश साबुन और पानी की मदद से उसे साफ कर लें.
  • आप देखेंगे की अब छन्नी पर जमा हुआ सारा डिपॉजिट आसानी से निकल रहा है.
  • इस तरह इस आसान ट्रिक को फॉलो कर आप मिनटों में चाय छन्नी को साफ कर पाएंगे और आपको इसे फैंकने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
इन बातों का रखें ध्यान
  • ये ट्रिक एक ही बार में असर दिखा सकती है, लेकिन इस तरीके में छन्नी को सीधे आग पर गर्म किया जाता है, इसलिए इसे करते समय खास सावधानी बरतें.
  • छन्नी गर्म करते समय आप फायर रेसिस्टेंट ग्लव्स पहन सकते हैं. इससे जलने का खतरा कम रहता है.
  • अगर आपके घर में प्लास्टिक की छन्नी है, तो इस तरीके को आजमाने से बचें. प्लास्टिक आग पर पिघल सकती है. ये नुस्खा केवल स्टील या लोहे की छन्नी पर ही काम करता है.

यह भी पढ़ें- Money Plant की पत्तियों को बड़ा और चमकदार कैसे बनाएं? एक्सपर्ट ने बताया मनी प्लांट में क्या डालना चाहिए
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Home Remedies, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com