Plants Repelling Snakes: मानसून के सीजन में सर्पदंश की खबरें बहुत ज्यादा सुनने को मिलती हैं. दरअसल, बारिश का पानी इन जीवों के बिल में भरजाता है, जिससे सांप समेत अन्य कई कीड़े-मकोड़े रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं. कई बार ये सांप घर में भी घुस जाते हैं. ऐसे में सावधानी बरतना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं घर में कुछ पौधों को रखने से सांपों को आने से रोका जा सकता है. इसी कड़ी में आज हम आपको 4 ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें घर में लगाने से सांप आसपास भी नहीं फटक सकेंगे.
1. सर्पगंधा
बारिश के सीजन में सांपों को घर से दूर रखने के लिए आप सर्पगंधा लगा सकते हैं. दरअसल, इस पौधे में रिसर्पाइन नाम का एक एल्कलॉइड पाया जाता है जिसकी गंध सांपों को दूर रखने में मदद करती हैं. दरअसल, सांपों को इसकी गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती है और वे आसपास नहीं भटकते हैं.
2. गेंदे का पौधा
सांपों को घर से दूर रखने के लिए गेंदे का पौधा काफी फायदेमंद माना जाता है. दरअसल, गेंदे के पौधे की जड़ और पत्तियों से निकलने वाले कड़वी गंध सांपों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है. इससे वे दूर भागते हैं. ऐसे में आप बारिश के सीजन में सांपों को दूर रखने के लिए गेंदे का पौधा लगाया जा सकता है.

3. लहसुन का पौधा
किचन में इस्तेमाल होने वाला लहसुन भी सांप को दूर भगाने में मदद कर सकता है. इसके पौधे से भी ऐसी गंध आती है जिससे सांप असहज हो जाते हैं. ऐसे में आप गार्डन, आंगन में गेंदे का पौधा लगा सकते हैं.
4. मोगरा का पौधा
मोगरा के फूल की खुशबू इंसानों को बेहद पसंद होती है. लेकिन यही गंध सांपों को दूर रखने में मदद करती है. इस पौधे की गंध से सांप आसपास नहीं फटकते हैं.
यह भी पढ़ें: Cockroach Repellent: कपूर से कॉकरोच कैसे भगाएं? जानिए घर से तिलचट्टे भगाने के सबसे आसान घरेलू उपाय
यह भी पढ़ें: बची हुई कॉफी से चेहरे और बॉडी के लिए ऐसे बनाएं नेचुरल स्क्रब, चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं