Hair Growth: मेथी के दाने हमारी रसोई की कोई नई चीज नहीं हैं. इन दानों का लंबे समय से मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता रहा है. लेकिन, आजकल इन दानों के आयदिन अलग-अलग फायदे सुनने में आते रहते हैं. ना सिर्फ सेहत बल्कि स्किन और बालों के लिए मेथी (Methi) के फायदे गिनाए जाते हैं. बालों पर भी मेथी का कुछ कम असर नहीं होता है. मेथी के दानों को बालों पर अलग-अलग तरह से लगाया जा सकता है. फॉलिक एसि़ड, विटामिन ए, सी और के, पौटेशियम, आयरन, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर मेथी के दानों को बाल बढ़ाने से लेकर बालों का झड़ना रोकने और बालों को मजबूत बनाने के लिए भी लगाया जा सकता है. यहां जानिए किन-किन तरीकों से मेथी के दाने (Fenugreek Seeds) बालों पर लगाए जा सकते हैं.
फूल गया है पेट तो इन 3 तरह की चाय बनाकर पी सकते हैं आप, ब्लोटिंग हो जाती है दूर
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बालों पर मेथी के दाने कैसे लगाएं | How To Apply Methi Seeds On Hair
बालों से डैंड्रफ हटाने, बालों को झड़ना रोकने के लिए, बाल बढ़ाने के लिए और बालों को मोटा, घना और खूबसूरत बनाने के लिए मेथी के दानों का इस्तेमाल किया जा सकता है. मेथी के दानों से स्कैल्प को एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटीफंगल गुण भी मिलते हैं. इन दानों को बालों पर कई तरीकों से लगाकर इनके फायदे उठा सकते हैं.
चेहरे को अंदरूनी रूप से निखार देता है इस हरी सब्जी का जूस, महंगी क्रीम से भी अच्छा होता है असर
पतले बालों के लिएमेथी के दानों को पतले बालों पर लगाने के लिए आधा कप नारियल के तेल (Coconut Oil) में 2 चम्मच मेथी के दाने डालकर पका लें. तैयार है आपका मेथी का तेल. इस तेल को बालों की जड़ों से सिरों तक लगाया जा सकता है. बाल घने और मजबूत बनते हैं.
बालों का झड़ना रोकने के लिएअगर आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं और आप इससे परेशान हो चुके हैं तो 2 चम्मच मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रखें. अगली सुबह इन दानों को पीसकर पेस्ट बना लें. इस मेथी के पेस्ट को बालों पर लगाकर आधा घंटा रखें और फिर हेयर वॉश कर लें. हफ्ते में 2 दिन इस नुस्खे को आजमाया जा सकता है.
सूखे बालों के लिएमेथी के दानों का हेयर मास्क सूखे बालों (Dry Hair) को मुलायम बनाने में भी असरदार है. एक कटोरी में 2 चम्मच दही लें और उसमें मेथी के दानों को पीसकर डाल लें. आपको दही में एक चम्मच ही मेथी का पाउडर डालना है. इसमें एक चम्मच नारियल का तेल भी मिलाएं. सिर पर इस हेयर मास्क को आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धो लें. बाल छूने पर मुलायम महसूस होंगे.
डैंड्रफ होगा दूरमेथी के दानों को नींबू के रस के साथ पीसकर बालों पर 20 से 25 मिनट लगाकर रखने के बाद बाल धो लें. इस हेयर मास्क से डैंड्रफ और बिल्ड-अप दोनों ही स्कैल्प से हट जाते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं