Herbal Tea: अक्सर ही खानपान में गड़बड़ी या गलत जीवनशैली की आदतों के कारण ब्लोटिंग की दिक्कत हो जाती है. ब्लोटिंग (Bloating) होने पर पेट फूलता है और गुड़गुड़ महसूस होने लगती है. लगातार पेट में गैस भी बनती है जिससे किसी काम में ध्यान नहीं लगता और ध्यान लगता है तो सिर्फ पेट में. इस तरह की पेट की दिक्कतें दूर करने में के लिए हर्बल टी बनाकर पी सकते हैं. हर्बल टी घर पर ही मिनटों में तैयार हो सकती है और इन्हें बनाकर पीने पर पेट की सेहत ही अच्छी नहीं रहती बल्कि वजन में भी असर नजर आता है.
चेहरे को अंदरूनी रूप से निखार देता है इस हरी सब्जी का जूस, महंगी क्रीम से भी अच्छा होता है असर
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ब्लोटिंग दूर करने के लिए हर्बल टी | Herbal Tea To Get Rid Of Bloating
सौंफ की चायसौंफ की हर्बल टी गैस (Gas) और पेट फूलने की दिक्कत में कमाल का असर दिखाती है. पेट ना फूले और खाना बेहतर तरह से पच जाए इसीलिए होटल वगैरह में भी खाने बाद सौंफ दी जाती है. ऐसे में सौंफ (Fennel Seeds) का सेवन करने पर ब्लोटिंग से राहत मिलती है. सौंफ की चाय बनाने के लिए एक चम्मच सौंफ के दानों को एक से डेढ़ गिलास पानी में उबालें और फिर छानकर पी लें. इस पानी को पीने पर पेट को आराम मिलता है.
अदकर की चायपेट की दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए अदरक की चाय पी जा सकती है. अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटी-बैक्टीरियल गुण पेट को आराम देते हैं और ब्लोटिंग से छुटकारा दिलाते हैं. अदरक को घिस लें या फिर छोटे टुकड़ों में डालकर एक गिलास पानी में पका लें. बस तैयार है आपकी अदरक की चाय. इसे आप कम में छानकर जस का तस पी सकते हैं या फिर इसमें स्वाद के लिए थोड़ा शहद भी डाला जा सकता है.
पुदीने की चायपेट को ठंडक देने के लिए अक्सर ही पुदीने (Mint) का सेवन किया जाता है. पुदीने के रिफ्रेशिंग गुण पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर कर देते हैं. पेट फूल गया है और पेट में दर्द महसूस होता है तो पुदीने को पानी में उबालकर इस पानी का सेवन किया जा सकता है. पेट फूलने से निजात मिल जाती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं