अच्छी स्किन के लिए अच्छा स्किन केयर रूटीन होना जरूरी है. खासकर रात का स्किन केयर रूटीन बेहद जरूरी होता है. दिनभर की भागदौड़ के बाद चेहरे पर धूल-मिट्टी, ऑयल और पसीना जमा हो जाता है. इसके अलावा चेहरे से मेकअप को साफ करना भी जरूरी होता है. इसी को लेकर मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट गुरवीन वड़ैच गारेकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बेहद आसान नाइट स्किन केयर रूटीन बताया है. डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, रात में स्किन की सही देखभाल करने के लिए आपको बहुत सारे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है. सिर्फ तीन आसान स्टेप फॉलो कर आप अपनी स्किन का ख्याल रख सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे-
स्टेप नंबर 1- क्लींजिंग
स्किन एक्सपर्ट बताती हैं, नाइट स्किन केयर रूटीन का सबसे पहला और जरूरी स्टेप है क्लींजिंग. सबसे पहले अपने चेहरे को क्लींजर की मदद से अच्छी तरह साफ करें. इसके लिए आप अपने स्किन टाइप के हिसाब से अच्छा फेसवॉश या क्लींजर इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपने दिनभर मेकअप लगाया है तो डबल क्लींजिंग जरूर करें.
स्टेप नंबर 2- एक्टिव इंग्रीडिएंटइसके बाद डर्मेटोलॉजिस्ट अपने स्किन टाइप के हिसाब से एक्टिव इंग्रीडिएंट लगाने की सलाह देती हैं. इसके लिए आप एक-एक दिन छोड़कर रेटिनॉइड, AHA और हायलूरोनिक एसिड लगा सकते हैं.
- स्किन एक्सपर्ट बताती हैं, रेटिनॉइड एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है. उम्र बढ़ने के साथ त्वचा में कोलेजन कम होने लगता है, जिससे झुर्रियां, फाइन लाइंस जैसे एजिंग के लक्षण नजर आने लगते हैं. रेटिनॉइड कुछ हद तक इन लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है.
- AHA जैसे ग्लाइकोलिक और लैक्टिक एसिड स्किन की डेड स्किन सेल्स को साफ करने में मदद कर सकते हैं. इससे फिर चेहरा थोड़ा ब्राइट और साफ नजर आता है.
- इन सब से अलग हायलूरोनिक एसिड त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है, जिससे चेहरा मुलायम और हाइड्रेटेड रहता है.
ऐसे में आप अपनी जरूरत के हिसाब से इन एक्टिव इंग्रीडिएंट को चुन सकते हैं.
स्टेप नंबर 3- मॉइश्चराइजरइन सब से अलग रोज रात को चेहरे पर अच्छा मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. आप ऐसा मॉइश्चराइजर चुन सकते हैं जिसमें सेरामाइड्स, पैंथेनॉल या स्क्वालेन जैसे इंग्रीडिएंट हों. ये त्वचा की नमी बनाए रखने और स्किन बैरियर को मजबूत करने में मदद करते हैं.
इस तरह आप तीन आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपनी स्किन का ख्याल रख सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- गर्दन पर लाइनें दिखती हैं? स्किन एक्सपर्ट ने बताया ढीली पड़ती स्किन को टाइट करने का तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं