Uric Acid Control: यूरिक एसिड बढ़ने पर कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं. यूरिक एसिड बढ़ाने वाले फूड्स खाने पर या शरीर के यूरिक एसिड को बाहर ना निकाल पाने पर यूरिक एसिड बढ़ने लगता है और जोड़ों में जम जाता है. इस चलते घुटनों में दर्द और गठिया की दिक्कत भी हो जाती है. इस हाई यूरिक एसिड (High Uric Acid) को कम करने में मेथी के दाने असरदार साबित हो सकते हैं. मेथी के दानों में औषधीय गुण होते हैं जो ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल्स और यूरिक एसिड की दिक्कत कम करने में असरदार साबित होते हैं. यहां जानिए किस तरह मेथी के दानों (Fenugreek Seeds) का सेवन करने पर यूरिक एसिड की दिक्कत कम हो सकती है.
रूखे-सूखे बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए इस तरह एलोवेरा की मदद से बना लीजिए हेयर जैल
यूरिक एसिड कम करने के लिए मेथी के दाने | Fenugreek Seeds To Control Uric Acid
मेथी के दानों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. इन दानों में फॉलिक एसिड, रिबोफ्लेविन, पौटेशियम, कैल्शियम, मैंग्नीज और विटामिन, ए, बी, सी और के भी पाया जाता है. मेथी सीड्स को खाने पर आमतौर पर भी शरीर को कई फायदे मिलते हैं. यूरिक एसिड कम करने के अलावा, मेथी के दानों (Methi Seeds) का सेवन डायबिटीज में मददगार है, इनसे पाचन शक्ति मजबूत होती है और ये यूरिक एसिड और गाउट की दिक्कत कम करने में बेहतरीन साबित होते हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
किस साबुत अनाज को खाने पर वजन घटाने में दिखता है असर, जानिए नाम और डाइट में कैसे करें शामिल
यूरिक एसिड कम करने के लिए एक चम्मच मेथी के दानों को आधा कप पानी में रातभर भिगोकर रखें. अगली सुबह इन दानों को चबाकर खा लें और इस पानी को पी लें. नियमित सेवन से यूरिक एसिड कम होने लगता है.
ये नुस्खे भी आते हैं काम- हल्दी (Turmeric) का सेवन भी यूरिक एसिड कम करने में असरदार साबित होती है. औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों के दर्द (Joint Pain) से राहत दिलाने में बेहद अच्छा असर दिखाते हैं. एक चम्मच हल्दी को गिलास भर दूध में मिलाकर पिया जा सकता है.
- लहसुन का सेवन भी यूरिक एसिड में असरदार होता है. रोजाना एक कच्चा लहसुन खाना फायदेमंद होता है.
- मेथी के दाने भी यूरिक एसिड कम करने में फायदा दिखाते हैं. एक चम्मच मेथी के दानों को एक गिलास पानी में मिलाकर हल्का गर्म करें. इस पानी को पीने पर यूरिक एसिड कम हो सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं