Weight Loss: बढ़ता हुआ वजन अक्सर परेशानी का सबब बन जाता है. वजन कम करने के लिए खासतौर से खानपान में कटौती की जाती है जिससे शरीर का एक्सेस फैट कम होने लगे. अक्सर लोग अपनी डाइट से सबसे पहले साबुत अनाज (Whole Grain) को निकालते हैं जिससे वजन कम हो जाए. लेकिन, ऐसे भी कई अनाज हैं जो वजन कम करने में बेहद असरदार साबित होते हैं. पूर्ण अनाज ना सिर्फ वजन कम कर सकते हैं बल्कि इनसे दिल की सेहत भी अच्छी रहती है और हाई कॉलेस्ट्रोल की दिक्कत भी कम हो जाती है.
रूखे-सूखे बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए इस तरह एलोवेरा की मदद से बना लीजिए हेयर जैल
वजन घटाने वाले साबुत अनाज | Whole Grains For Weight Loss
ओट्सओट्स फाइबर और बीटा ग्लूटन से भरपूर होते हैं. इनमें पानी को सोखने की क्षमता होती है और इनके सेवन से पेट भरा हुआ महसूस होता है. इसे खाने पर वजन कम होने में सहायता मिलती है. आप ओट्स (Oats) को दूध के साथ पकाकार या फिर इसमें सब्जियां डालकर इसे चटपटा बनाकर भी खा सकते हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
मेथी के दाने इस तरह हफ्ते में एक बार बालों पर लगाना कर दिया शुरू, तो लंबे और घने होने लगेंगे बाल
कॉर्नवजन घटाने की डाइट में कॉर्न भी शामिल किए जा सकते हैं. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं और यह बी विटामिन, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस का अच्छा स्त्रोत होता है. कॉर्न को 10 से 12 मिनट पानी में उबालें और इसमें सब्जियां डालकर इसकी चाट बनाकर खाएं. वजन कम होने में असर नजर आता है.
ब्राउन राइसवजन कम करने में ब्राउन राइस (Brown Rice) का अच्छा असर दिखता है. सफेद चावल की तुलना में अक्सर ब्राउन राइस को खाने की सलाह दी जाती है. ब्राउन राइस से ब्लड शुगर लेवल्स कम होने में भी असर दिख सकता है.
जौसाबुत अनाज में जौ भी शामिल है जो वजन कम करने में असरदार होता है. जौ को गर्मियों में खासकर डाइट में शामिल किया जाता है. जौ के सेवन के लिए इसे पानी में मिलाकर पिया जाता है. जौ के आटे की रोटियां या परांठे बनाकर भी खाए जा सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं