विज्ञापन

प्लास्टिक के मग्गे पर जम गई सफेद परत? इन 3 तरीकों से करें साफ, आ जाएगी नई जैसी चमक

आज हम आपको कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप मग्गों को आसानी से साफ कर सकते हैं. इसमें आपको ज्यादा मेहनत भी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

प्लास्टिक के मग्गे पर जम गई सफेद परत? इन 3 तरीकों से करें साफ, आ जाएगी नई जैसी चमक
प्लास्टिक का मग्गा कैसे साफ करें?
Photo Credit: NDTV

अधिकतर घरों के बाथरूम में प्लास्टिक की बाल्टी और मग्गे का इस्तेमाल किया जाता है. रोजाना पानी यूज करने से इन प्लास्टिक की चीजों पर सफेद सी परत जम जाती है. साथ ही साबुन के कारण भी सफेद दाग भी जम जाते हैं, जिन्हें आसानी से साफ करना काफी ज्यादा मुश्किल होता है. इससे मग्गे की चमक चली जाती है और कई लोग इन्हें फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ आसान तरीकों की मदद से इन प्लास्टिक के मग्गों को नई जैसी चमक दी जा सकती है. इसी कड़ी में आज हम आापको कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप मग्गों को आसानी से साफ कर सकते हैं.

1. बेकिंग सोडा और सिरका

प्लास्टिक के मग्गे को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा और सिरके की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप मग्गे में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डालें और ऊपर से थोड़ा सा सिरका डाल दें. इसके बाद 10-15 मिनट तक इस घोोल को मग्गे में रहने दें. इसके बाद ब्रश की मदद से अंदर और बाहर रगड़ें. इससे सफेद परत साफ हो जाएगी और मग्गा नया जैसा चमक सकता है.

2. नींबू और नमक

किचन में मौजूद नींबू और नमक भी मग्गे को साफ करने में काफी मददगार हो सकता है. इसके लिए आप पहले मग्गे की चारों तरफ नमक छिड़क दें. इसके बाद नींबू को काटें और आधे कटे हुए नींबू से मग्गे को अच्छे से रगड़ें. इससे चिकनाहट, गंदगी और सफेद लेयर आसानी से हट जाएगी.

3. डिटर्जेंट और गर्म पानी

मग्गे को नया जैसा चमकाने के लिए आप डिटर्जेंट और गर्म पानी को इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप मग्गे में पहले गर्म पानी डालें. इसके बाद 3-4 चम्मच डिटर्जेंट डालें. अब इस घोल को मिक्स करें और 45 मिनट तक ऐसे ही रहने दें. इसके बााद ब्रश की मदद से रगड़ें और मग्गे को साफ कर लें. इस तरीके से भी मग्गे में नई जैसी चमक आ सकती है.

यह भी पढ़ें: काटने-छीलने के बाद कूड़े में न फेंकें फल और सब्जियों के छिलके, इन 3 तरीकों से घर पर तैयार कर दें ऑर्गेनिक खाद

यह भी पढ़ें: DIY Duck Planter: पुराने कपड़ों से बनाएं खूबसूरत बत्तख वाला गमला, कम खर्च में मिलेगा गार्डन को खूबसूरत लुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Cleaning Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com