विज्ञापन

Ratnajot Hair Oil: नारियल तेल में मिलाएं ये लाल जड़, बालों की ड्राईनेस होगी कम, घर पर ऐसे बनाएं रतनजोत तेल

Ratnajot Hair Oil: रतनजोत की जड़ और नारियल तेल से घर पर हेयर ऑयल तैयार किया जा सकता है. यह बालों को मुलायम रखने और स्कैल्प की ड्राईनेस कम करने में मदद कर सकता है. हालांकि, हेयर फॉल रोकने या ग्रोथ बढ़ाने का पक्का इलाज नहीं है.

Ratnajot Hair Oil: नारियल तेल में मिलाएं ये लाल जड़, बालों की ड्राईनेस होगी कम, घर पर ऐसे बनाएं रतनजोत तेल
रतनजोत की जड़ और नारियल तेल से तैयार हेयर ऑयल
ndtv

बालों की देखभाल के लिए आपने नारियल, बादाम और कई तरह के हेयर ऑयल जरूर इस्तेमाल किए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी रतनजोत से तैयार तेल ट्राई किया है. रतनजोत की जड़ से बनाया गया यह तेल अपने गहरे लाल रंग के लिए जाना जाता है. पारंपरिक तौर पर इसका इस्तेमाल तेल तैयार करने में किया जाता रहा है. इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. माना जाता है कि ऑयलिंग से स्कैल्प की ड्राईनेस कम करने और बालों को मुलायम बनाने में मदद मिल सकती है. हालांकि, इसे बाल झड़ने रोकने या नए बाल उगाने का पक्का इलाज नहीं माना जाना चाहिए. इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

ऐसे तैयार करें रतनजोत हेयर ऑयल

इसके लिए सूखी रतनजोत की जड़, नारियल तेल और एक साफ, सूखी बोतल चाहिए. रतनजोत की जड़ को साफ करके छोटे टुकड़ों में काट लें. किसी भी तरह की गंदगी या नमी उसमें नहीं रहनी चाहिए. एक साफ बर्तन में नारियल तेल डालकर धीमी आंच पर हल्का गर्म करें. इसमें रतनजोत के टुकड़े डालें और कुछ देर धीमी आंच पर गर्म होने दें. तेल का रंग धीरे-धीरे लाल या गहरा लाल हो सकताा है. इसके बाद गैस बंद करके तेल को ठंडा करें. ठंडा होने पर इसे बारीक छलनी या साफ कपड़े से छानकर सूखी बोतल में भर लें.

ये भी पढ़ें- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके

बालों में कैसे लगाएं और क्या हो सकता है फायदा

तेल को बालों की जड़ों में हल्के हाथों से लगाएं और कुछ मिनट मसाज करें. इसके बाद बालों की लंबाई पर भी थोड़ा तेल लगाया जा सकता है. कुछ लोगों में ऑयलिंग से स्कैल्प की ड्राईनेस कम करने और बालों को मुलायम बनाने में मदद मिल सकती है. नारियल तेल बालों को सॉफ्ट और मैनेजेबल बनाने में मदद करताा है. हालांकि, रतनजोत तेल से बालों की ग्रोथ बढ़ने या हेयर फॉल रुकने का पक्का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मानाा जाना चाहिए.

पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो रखें ये सावधानी

डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह के मुताबिक किसी भी नए तेल को पूरे स्कैल्प पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करना बेहतर है. थोड़ा सा तेल कान के पीछे या हाथ की त्वचा पर लगाकर देखें. खुजली, जलन या लालपन हो तो इस्तेमाल बंद कर दें. लगातार हेयर फॉल, स्कैल्प में खुजली या घाव जैसी समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लें. जरूरत से ज्यादा तेल लगााने के बजाय सप्ताह में एक-दो बार इस्तेमाल करनाा पर्याप्त हो सकता है.

ये भी पढ़ें- ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा ने बताया चेहरे पर 15 द‍िन में ग्‍लो लाने का तरीका, बस इस तरह लगाएं कच्‍चा दूध

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Oil, Hair Oil At Home, HAIR OIL BEST, Hair Oil Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com