विज्ञापन

Old Monk Bottle DIY: घर में पड़ी Old Monk की खाली बोतल को फेंकने के बजाय ऐसे बनाएं महंगा दिखने वाला Home Decor

Old Monk Bottle DIY: Old Monk की खाली बोतल को फेंकने के बजाय पेंट, जूट और सजावटी सामान से खूबसूरत होम डेकोर पीस बनाएं. जानिए आसान DIY तरीका, जिससे आप घर पर कबाड़ से प्रीमियम शोपीस बना सकते हैं.

Old Monk Bottle DIY: घर में पड़ी Old Monk की खाली बोतल को फेंकने के बजाय ऐसे बनाएं महंगा दिखने वाला Home Decor
बोतल पर अपनी पसंद का पेंट या टेक्सचर तैयार करें
ndtv

घर में अगर Old Monk की खाली बोतल पड़ी है तो उसे कबाड़ समझकर फेंकने की जरूरत नहीं है. थोड़ी सी क्रिएटिविटी और कुछ आसान सामान की मदद से इसी बोतल को ऐसा होम डेकोर पीस बनाया जा सकता है, जो देखने में काफी प्रीमियम लगेगा. खास बात यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा, खाली बोतल को इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह साफ करें और कांच की वजह से बच्चों को DIY कराते समय निगरानी रखें. 

सबसे पहले बोतल को करें तैयार

जानकारी के अनुसार, बोतल को अच्छी तरह खाली करके साबुन और पानी से धो लें. लेबल हटाने के बाद इसे पूरी तरह सूखने दें. अगर कांच पर कोई चिपचिपाहट रह गई है तो उसे साफ करके ही आगे का काम शुरू करें. इस बात का ध्यान जरूर रखें कि बोतल की सफाई के दौरान वो टूट ना जााए और आपको कोई नुकसान न हो. आप पूरी सावधानी के साथ बोतल की सफाई करें.

ऐसे दें महंगा लुक

इसके अलावा, अब बोतल पर अपनी पसंद का पेंट या टेक्सचर तैयार करें. गोल्डन, मैट या मेटैलिक फिनिश इसे ज्यादा प्रीमियम लुक दे सकती है. चाहें तो जूट की रस्सी, लेस या सजावटी स्टोन से भी बोतल को सजा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या हेयर स्पा बालों को बना सकता है घना और मजबूत? आलिया भट्ट के हेयर स्टाइलिस्ट ने बताया सच

बनाएं खूबसूरत होम डेकोर

बता दें कि सजाई गई बोतल को टेबल पर फूलदान की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें आर्टिफिशियल फूल, सूखी टहनियां या छोटे डेकोरेटिव प्लांट लगााए जा सकते हैं. बोतल को कमरे के कॉर्नर, सेंटर टेबल या शेल्फ पर रखा जा सकता है.

कबाड़ से बनेगा यूनिक शोपीस

इस DIY की खासियत यही है कि घर में पड़ी बेकार कांच की बोतल दोबारा इस्तेमाल होकर एक यूनिक डेकोरेशन पीस बन जाएगी. बच्चों को भी इस तरह के DIY में शामिल करके उन्हें चीजों को दोबारा इस्तेमाल करने का आइडिया दिया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: DIY Handwash Dispenser: 50 रुपये से कम में तैयार करें स्टाइलिश हैंड वॉश डिस्पेंसर, पुरानी बोतल का करें स्मार्ट इस्तेमाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Old Monk Bottle DIY, Old Monk Bottle Painting Ideas, Old Monk Bottle Reuse
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com